नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले को लेकर हरकिसी का गुस्सा सामने आ रहा है। आम जनता से लेकर फिल्म स्टार्स तक सभी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दें रहे हैं और सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं। बता दें कि, हाल ही में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी गुस्सा फूटा है। एक्टर ने आतंकी हमले को लेकर काफी कुछ कहा हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म
इस समय एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्म ‘कोस्टाओ’ के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी नई फिल्म 1 मई 2025 को जी5 पर स्ट्रीम हो जाएगी। इस दौरान एक इंटरव्यू में एक्टर ने पहलगाम हमले पर अपना रिएक्शन दिया। ANI से बातचीत करते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि, ”इस हमले के बाद मुझे बहुत गुस्सा आया, दुख भी है। हमारी सरकार काम कर रही है, उनको सजा जरूर मिलेगी। जो कुछ भी हुआ वह बहुत ही बुरा हुआ। यह असल में बहुत शर्मनाक है।’ एक्टर इसके आगे कहते हैं कि, आर्थिक नुकसान से ज्यादा उन्होंने कश्मीर के लोगों में इस बात का गुस्सा देखा कि वहां उनकी जमीन पर इस तरह की घटना कैसे हो गई। कश्मीर घूमने आए लोग पर्यटन की यादों को लेकर जाते हैं। और वहां के लोग भी पर्यटकों के साथ अच्छे से पेश आते हैं।
कश्मीरियों की तारीफ करते हुए कहा-
एक्टर ने आगे कश्मीरियों की तारीफ करते हुए कहा,”इससे टूरिज्म पर काफी असर पड़ा है। वहां के लोगों में इस चीज को लेकर काफी गुस्सा है कि हमारे सब भाई हैं। वो जिस तरह से कश्मीर में लोगों का वेलकम करते हैं, वो पैसे से भी ऊपर की चीज होती है। मैं वो देख रहा हूं, इतना प्यार है हम सब लोगों को लेकर कश्मीरी लोगों के दिलों में। जो लोग भी वहां घूमने जाता है, वो लोग कश्मीरियों की बहुत तारीफ करते हैं, वो इस लायक है। इस हमले के बाद उनके अंदर बहुत गुस्सा है कि हमारी जमीन पर यह कैसे हो गया।”





