नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेमस स्टार किड हैं। नव्या भी फिल्मी दुनिया से आती हैं, लेकिन वह इंडस्ट्री से बेहद दूर हैं। नव्या अपने पिता निखिल नंदा के नक्शे कदम पर चल रही हैं और बिजनेस वर्ल्ड में नाम बना रही हैं। हाल ही में नव्या ने सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन लिया, जिसकी खुशी उन्होंने सोशल मीडिया पर जाहिर की थी। IIM अहमदाबाद में नव्या का दिन कैसा जा रहा है इस बारे में उन्होंने बताया है।
सैटरडे को भी करती हैं पढ़ाई
Navya Naveli Nanda अहमदाबाद में एमबीए की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। नव्या ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह सैटरडे की नाइट पार्टी करने की बजाय ऑनलाइन क्लास अटेंड करती हैं। नव्या ने बताया, ‘हर शनिवार मेरी शाम के 6 बजे से रात के 10 बजे तक ऑनलाइन क्लास होती है।’ इसके अलावा नव्या ने बताया कि वह एक स्टूडेंट की तरह ही एक्टिव रहती हैं। किसी भी डिस्कशन में हिस्सा लेना उन्हें अच्छा लगता है, उन्हें अलग-अलग बैकग्राउंड से आने वाले क्लासमेट्स के साथ पढ़ाई करना अच्छा लगता है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं नव्या
नव्या को सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा चुका है। इसे लेकर नव्या ने कहा, ट्रोलर्स क्या कह रहे हैं मैं इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। मैं सिर्फ और सिर्फ पॉजिटिव फीडबैक पर ही ध्यान देती हूं और हमेशा लोगों से मिलने वाले फीडबैक से सीखने की कोशिश करती हूं। मैं मानती हूं कि मैं एक अलग परिवेश से आती हूं और लोगों के पास इसे लेकर कहने के लिए काफी कुछ होगा। मेरी जिम्मेदारी अपने काम और खुद में सुधार करना है।’
नव्या नवेली नंदा का नेटवर्थ और बिजनेस
नव्या नवेली नंदा पढ़ाई के साथ-साथ कई बिजनेस से भी जुड़ी हुई हैं। नव्या की टोटल नेटवर्थ 16.58 करोड़ रुपये है। इसके अलावा वह अपने पापा निखिल नंदा की कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा में पार्टनर भी हैं। 26 साल की नव्या अपना पॉडकास्ट चैनल भी चलाते हैं इसके अलावा वह आरा हेल्थ की फाउंडर भी हैं।




