back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

National Cinema Day: सिनेमा लवर्स के लिए खास ऑफर, स्त्री 2 या तुम्बाड 99 रुपए में देखे अपनी फेवरेट फिल्म

आज नेशनल सिनेमा डे के मौके पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ कोई भी मूवी 99 रुपये में इंजॉय कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड की न्यू रिलीज फिल्म को देखने के लिए बहुत पैसा खर्च करना पड़ रहा था, लेकिन आज लोगों के लिए स्पेशल गिफ्ट है। नेशनल सिनेमा डे के मौके पर लोगों के लिए खास ऑफर आया है। आज 20 सितंबर के दिन आप मल्टीप्लेक्स हॉल में अपनी पसंदीदा फिल्म 99 रुपए की टिकट में देख सकते हैं। सिनेमा प्रेमी ‘स्त्री 2’ या फिर ‘तुम्बाड’ के अलावा भी न्यू रिलीज फिल्मों को देख सकते हैं।

स्त्री 2

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ इस समय सिनेमाघरें में धूम मचा रही है। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देखने के लिए आज भी थिएटर में भीड़ लगी हुई है। इस फिल्म में Shraddha Kapoor और राजकुमार राव ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं, मूवी ने 580 करोड़ रुपये का कलेक्शन भी किया है।

GOAT 

साउथ एक्टर थलापति विजय की फिल्म GOAT 5 सितंबर 2024 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया है। वहीं, अभी भी इस फिल्म को देखने के लिए लोगों की भीड़ थिएटर में जमा हो रही है। एक तरफ जहां लोग इस फिल्म को देखने के लिए 400 से 500 रुपए खर्च कर रहे थे, तो वहीं आज आप इसे 99 रुपए में देख सकते हैं।

तुम्बाड

हॉरर फिल्म तुम्बाड को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया है। इस फिल्म को साल 2018 में भी रिलीज किया गया था तब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खास कलेक्शन नहीं किया था। वहीं, दोबारा रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ लोगों के बीच फिल्म छा गई है। अगर आप हॉरर मूवी लवर है तो इस फिल्म को आज नेशनल सिनेमा डे के मौके पर 99 रुपए में देख सकते हैं।

इन सिनेमाघरों में देखें फिल्म

यह खास ऑफर उन लोगों के लिए बेस्ट है जो लंबे समय से फिल्म देखना चाहते हैं, लेकिन टिकट की प्राइस ज्यादा होने की वजह से नहीं देख पा रहे। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की तरफ से PVR, INOX, CINEPOLIS, MIRAJ, CITY PRIDE, ASIAN, MUKTA A2, MOVIE TIME, WAVE, MOVIEMAX, M2K, DELITE जैसे सिनेमाघरों में 4,000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर फिल्म की टिकट 99 रुपए में मिलेगी। इस दौरान आप न्यू रिलीज मूवी द बकिंघम मर्डर, रहना है तेरे दिल में, वीर जारा, युधरा, खेल खेल में जैसी फिल्मों को देख सकते हैं।

ऐसे बुक करें अपनी टिकट 

नेशनल सिनेमा डे का खास ऑफर लेने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरह से टिकट बुक कर सकते हैं। ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए आपको Book My Show, PVR Cinema, Paytm जैसे ऐप पर जाना है। इसके बाद लोकेशन और डेट 20 सितंबर डालना है। आप जिस फिल्म को देखना चाहते हैं उसका नाम चुन लीजिए और बुक टिकट पर जाइए। इसके बाद अपनी सीट बुक कर लीजिए और पेमेंट के लिए आगे बढ़ें। वहीं, अगर आप ऑफलाइन बुक करना चाहते हैं तो डायरेक्ट सिनेमा हॉल में जाकर बुक कर सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵