नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कान फिल्म फेस्टिवल फर्स्ट डे से ही चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमें ऐश्वर्या राय से लेकर कियारा आडवाणी का लुक सुर्खियों में रहा है। दोनों ही अभिनेत्रियों ने अपने फैशन से सभी ध्यान अपनी तरफ खींच लिया हैं। वहीं, अब उत्तर प्रदेश की रहने वाली नैंसी त्यागी अपने लुक से जलवा बिखेर रही है। सोशल मीडिया पर चारों तरफ नैंसी त्यागी छाई हुई हैं, जिन्होंने कान फिल्म फेस्टिवल के लिए 30 दिन में अपने लिए 20 किलो का बेबी पिंक गाउन डिजाइन किया है।
कौन है यूपी की नैंसी त्यागी
नैंसी त्यागी उत्तर प्रदेश के बरनवा की रहने वाली है, नैंसी के करियर की बात करें तो कान फिल्म फेस्टिवल तक उनका पहुंचना एक बड़ी कामयाबी है। नैंसी ने गांव से 12वीं की पढ़ाई खत्म करने के बाद दिल्ली शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके बाद वह अपने बनाए हुए आउटफिट को इंस्टाग्राम पर शेयर करती थी, जो लोगों को काफी पसंद आए। इस तरह से उनका बनाया गया वीडियो ट्रेंड करने लगा।
नैंसी ने खुद बनाया 20 किलो का गाउन
‘कान फिल्म फेस्टिवल’ में जहां बॉलीवुड अभिनेत्रियां बड़े-बड़े डिजाइनर्स के आउटफिट पहनकर फैशन दिखा रही है। वहीं, डिजाइनर नैंसी ने अपना आउटफिट खुद रेडी किया है। बता दें कि, नैंसी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कान लुक की तस्वीरें शेयर की है और बताया है कि, उन्होंने अपने लिए 20 किलो का पिंक गाउन बनाया है।
नैंसी ने कान इवेन्ट को बताया सपना
उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव से नैंसी त्यागी का कान फिल्म फेस्टिवल तक पहुंचना किसी सपने से कम नहीं है। वहीं इवेंट के दौरान उन्होंने बातचीत में कहा हैं कि, यहां तक आना उनका सपना नहीं था जहां वह आज खड़ी है। इतना ही नहीं नैंसी बड़े बड़े डिजाइनर्स को कॉपी करके ड्रेस बनाने लगी और नैंसी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है उनके लाखों मे फॉलोवर्स है, नैंसी पहली ऐसी फैशन इनफ्लुएंसर है जिन्हें कान फिल्म फेस्टिवल में डिजिटल क्रिएटर के अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा नैंसी इकलौती ऐसी पहली लड़की है जिन्होंने कान में खुद से बनाए हुए आउटफिट में एंट्री ली है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:


