नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की रस्में शुरू, खास सेरेमनी की दिखी झलक

सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ रही है। एक्ट्रेस शादी से पहले रीति-रिवाज के साथ रस्मों को पूरा कर रही हैं।

1
Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala
Naga Chaitanya Sobhita Dhulipala

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य एक नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। कपल अपनी शादी से पहले रस्मों को पूरा करने में लगे हुए हैं जिसकी झलक सोशल मीडिया पर नजर आ रही है। Sobhita और Naga Chaitanya ने इसी साल अगस्त के महीने में सगाई की थी। अब एक्ट्रेस ने अपने प्री-वेडिंग सेरेमनी की शुरुआत साउथ इंडियन रीति-रिवाज के साथ शुरू कर दिया है।

View this post on Instagram

शोभिता ने शेयर की तस्वीरें

शोभिता ने सोमवार के दिन अपनी शादी की रस्म पसुपु दंचदम पूरी की थीं, जिसकी तस्वीरें भी शेयर की है। पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘गोधुमा रायी पसुपु अनुष्ठान, और आखिरकार इसकी शुरुआत हो गई है।’ शोभिता ने इस रस्म को पूरा करने के लिए हल्के सुनहरे रंग की बॉर्डर वाली साड़ी पहनी हुई है। तस्वीर में वह अपने घर की महिलाओं के साथ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस शोभिता की तस्वीर पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सदा सौभाग्यवती रहो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘शादी की बहुत-बहुत बधाइयां।’ तीसरे यूज़र ने लिखा, ‘शोभिता और चैतन्य की जोड़ी गजब है।’ अन्य यूजर्स भी शोभिता की सादगी और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।

पसुपु दंचदम रस्म का मतलब

पसुपु दंचदम तेलुगु विवाह समारोह है, जो शादी की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। ‘पसुपु’ का मतलब हल्दी और ‘दंचदम’ का मतलब कुचलना होता है। इस रस्म में गेहूं, पत्थर और हल्दी को एक साथ कुचला जाता है। तस्वीर में शोभिता हल्दी को कुचलते हुए भी नजर आ रही हैं।

नागा चैतन्य और सामंथा का रिश्ता 

नागा चैतन्य शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी कर रहे हैं इससे पहले उनकी शादी Samantha Ruth Prabhu से हुई थी। दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी, लेकिन बाद में साल 2021 में दोनों अलग हो गए थे। एक इंटरव्यू में नागा चैतन्य ने बताया था कि, तलाक के बाद वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। वहीं, अब एक्टर लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने के लिए तैयार हैं।