back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दीपिका पादुकोण की बेबी गर्ल को आशीर्वाद देने अस्पताल पहुंचे मुकेश अंबानी, वायरल हुआ वीडियो

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी दीपिका पादुकोण और की उनकी बेबी गर्ल से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेबी गर्ल के आने से बहुत खुश हैं। रणवीर सिंह भी चाहते थे कि दीपिका की तरह उनकी बेटी हो उनका यह सपना सच हो गया है। बता दें कि, दीपिका ने मुंबई के एच एन अस्पताल में 8 सितंबर को नन्ही परी को जन्म दिया था। इस दौरान एक्ट्रेस के करीबी और शुभचिंतक उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसी दौरान मुकेश अंबानी भी दीपिका पादुकोण और उनकी बेबी गर्ल से मिलने अस्पताल पहुंचे।

View this post on Instagram

मुकेश अंबानी का वायरल वीडियो 

सोशल मीडिया पर मुकेश अंबानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी कार से अस्पताल जाते हुए दिख रहे हैं। इससे पहले रणवीर सिंह की बहन रितिका भवनानी भी दंपति से मिलने अस्पताल पहुंची थीं। दीपिका पादुकोण की डिलीवरी के बाद से ही फैंस और रिश्तेदार उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।

अंबानी परिवार के फंक्शंस में शामिल होते हैं दीपिका-रणवीर 

मुंबई का एचएन रिलायंस अस्पताल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का है। इसी अस्पताल में दीपिका पादुकोण की डिलीवरी हुई है। बता दें कि, अंबानी परिवार के फंक्शन में दीपिका और रणवीर हर मौके पर शामिल होते हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी ग्रैंड वेडिंग में शामिल हुई थीं। हालांकि, प्री-वेडिंग फंक्शंस में रणवीर सिंह शामिल हुए थे।

दीपिका और रणवीर सिंह का वर्क फ्रंट

रणवीर सिंह इस समय अपनी नन्ही परी के साथ काफी एंजॉय कर रहे हैं। इसके बाद वह अपनी अपकमिंग फिल्म पर काम करने वाले हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, दीपिका को आखरी बार फिल्म ‘कल्कि AD’ में देखा गया था। फिल्म एक्ट्रेस के काम को लोगों ने बहुत पसंद किया था। इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्म ‘डॉन 3’ में भी नजर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

अथर्वी नाम का मतलब- Atharvi Name Meaning

Atharvi Name Meaning - अथर्वी नाम का मतलब : knowledgeable Person/ बुद्धिमान, ज्ञानीOrigin / उत्पत्ति : HinduRashi / राशि : Mesh /मेषLucky Gemstone /...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...