back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेबी गर्ल के जन्म पर बेहद खुश हुए दीपिका-रणवीर, बॉलीवुड से लगा बधाइयों का तांता

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पेरेंट्स बन गए हैं। एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इस मौके पर बॉलीवुड के सभी सेलेब्स कपल को बधाइयां दे रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के लवेबल कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्ही परी आई है। बता दें कि, शनिवार के दिन दीपिका पादुकोण मुंबई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल अस्पताल में भर्ती हुई थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है। इस खुशी के मौके पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कपल को बधाइयां भी दी है। वहीं, नन्ही परी के आने पर अनुष्का शर्मा ने भी दीपिका और रणवीर को प्यार भेजा है।

2fc65adac82e2fa891a6f680a0bda76e-WhatsApp Image 2024-09-09 at 08.26.03.jpeg

अनुष्का शर्मा ने दी बधाई

पैरंट्स बनने की जानकारी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने खुद दी है। कपल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बेबी गर्ल के घर आने की खुशियां फैंस के साथ शेयर की है। अनुष्का शर्मा ने भी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की अनाउंसमेंट की पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई।’ इसके साथ एक्ट्रेस ने दिल वाला इमोजी भी लगाया है।

एक साथ काम कर चुके हैं अनुष्का -रणबीर

रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ में एक साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा ‘लेडीज़ वर्सेज रिकी बहल’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं। सोशल मीडिया फैंस ने भी अनुष्का शर्मा की बधाई पर अपना रिएक्शन दिया है। 

बहुत खुश है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शुरू से ही पैरंट्स बनने की खुशी को फैंस के साथ जाहिर करते रहे हैं। ऐसे में बेटी के आने से कपल बहुत खुश है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को डिलीवरी से पहले मुंबई के अस्पताल में देखा गया था। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस भी इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस की डिलीवरी को लेकर उत्साहित थे।

बेबी गर्ल का नाम नहीं हुआ तय

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अभी तक बेबी गर्ल का नाम तय नहीं किया है। डिलीवरी से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। फिलहाल, दोनों बेबी गर्ल का स्वागत करके बेहद खुश हैं। कपल को फैंस और करीबी रिश्तेदारों से खूब बधाइयां मिल रही है।

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दी बधाई

बेबी गर्ल का जन्म होने पर दीपिका पादुकोण ने भी पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस की पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज के भी रिएक्शन आ रहे हैं। हर कोई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाइयां दे रहा है। एक्ट्रेस मोनालिसा ने लिखा, गॉड ब्लेस यू। उर्वशी रौतेला ने हार्ट इमोजी रिएक्ट किया है। अर्जुन कपूर ने लिखा, लक्ष्मी आई है। मीरा राजपूत ने कमेंट किया, बधाई हो, वेलकम टू द बेबी क्लब। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा, अनन्या पांडे, गौहर खान, श्रद्धा कपूर, पूजा हेगड़े, वाणी कपूर, सोनाक्षी सिन्हा जैसे कलाकारों ने भी कपल को बधाई दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल और सोने के आज के दाम: जानिए किन शहरों में हुए बदलाव और नई कीमतें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज सुबह देशभर में पेट्रोल और...

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵