back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनंत-राधिका की शादी में मुकेश अंबानी ने खर्च कर दिए हजारों करोड़, सुनकर बोलेंगे- बाप रे!

आज अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट सात फेरे लेने वाले हैं।कपल की इस रॉयल वेडिंग में मुकेश अंबानी ने दिल खोलकर खर्चा किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी बेहद सादगी में रहते हैं, लेकिन उन्होंने बेटे की शादी में कुबेर का खजाना खोल दिया है। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी आज हो रही है। यह दुनिया की सबसे महंगी शादी होने वाली है। मुकेश अंबानी छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी में अपने हर सपने पूरे करते नजर आ रहे हैं और पैसों को पानी की तरह बहा रहे हैं। इसी बीच अनंत अंबानी की शादी में होने वाले खर्च की एक रिपोर्ट सामने आई है जिससे यह पता चलता है कि मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी में कितना खर्च किया है। फिलहाल, आज अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

पहले प्री-वेडिंग से लेकर शादी तक का खर्चा

शादी के खर्चे को लेकर शुरुआत अनंत अंबानी के वेडिंग इन्विटेशन कार्ड से करते हैं जिसमें एक कार्ड पर तकरीबन सात लाख रुपए का खर्च बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक, अनंत-राधिका के पहले प्री-वेडिंग का खर्चा एक हजार करोड़ रूपए बताया जा रहा है। दूसरे प्री-वेडिंग फंक्शन में 500 करोड़ रुपए खर्च होने की जानकारी है। इसके अलावा शादी से लेकर 3 दिन बाद तक चलने वाले फंक्शंस की बात करें, तो इसमें पूरे 3000 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।

सबसे महंगी शादी की गवाह पूरी दुनिया

अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की वेडिंग में मेहमानों की खातिरदारी में जेट और प्राइवेट प्लेन की व्यवस्था की गई है। इस तरह से शादी का पूरा खर्चा देखा जाए तो साढ़े तीन करोड़ रुपए के करीब है। यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी शादी है, जिसकी गवाह पूरी दुनिया है।

एक दूजे के होंगे अनंत-राधिका

आज 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट फाइनली सात फेरे लेने वाले हैं। आज कपल लंबे इंतजार के बाद पति-पत्नी के रिश्ते में बंध जाएंगे। कपल की शादी में मेहमान दूर-दूर से शिरकत करेंगे जिसमें बड़े-बड़े उद्योगपति, राजनीतिक हस्तियां, बॉलीवुड कलाकार, विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट के शुभ विवाह का मुहूर्त भी निकल चुका है जिसमें बारात से लेकर वरमाला तक का समय बताया गया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-  Raftaar | ताज़ा खबरें – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताज़ा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव

Advertisementspot_img

Also Read:

Reliance Jio IPO: मार्केट में धमाल मचाने आ रहा है धाकड़ IPO, निवेशकों की बढ़ी धड़कन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रिलायंस ग्रुप की डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) साल 2026 की पहली छमाही में अपना IPO लॉन्च करने के लिए...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵