back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Movie Collection: पांचवें दिन फिल्म ‘धुरंधर’ ने ‘छावा’ और ‘सैयारा’ को छोड़ा पीछे, पकड़ी रफ्तार

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाल दिखा रही है जब से फिल्म रिलीज हुई है आगे ही बढ़ते जा रही है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और संजय दत्त की फिल्म ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में जैसे ही रिलीज हुई दर्शक इसे देखने के लिए अपनी उत्सुकता दिखने लगे। आपको बता दें फिल्म के ट्रेलर से ही दर्शक इस फिल्म को देखने की राह देख रहे थे। वह काफी उत्सुकता दिखा रहे थे जैसे ही फिल्म रिलीज हुई सिनेमाघर में अपना जादू दिखाने लगी और जोरदार कलेक्शन भी करने लगी। ओपनिंग डेट से लेकर आज पांचवे दिन तक इस फिल्म ने जोरदार कलेक्शन किया और कई फिल्मों को पछाड़ दिया।

पांचवें दिन का इतना कलेक्शन 

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए पांच दिन पूरे हो चुके हैं। केवल इन पांच दिनों में ही इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। आपको बता दे की फिल्म ने ओपनिंग डेट पर ही 28 करोड़ का कलेक्शन किया था जिसके बाद इसकी रफ्तार बढ़ती ही चली गई।पांचवा दिन भी फिल्म ‘धुरंधर’ ने 26.50 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई कर ली है। अब पांच दिनों के बाद इसका भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 152.75 करोड़ रुपये हो चुका है। 

 छावा और सैयारा को छोड़ापीछे

पांचवें दिन के बॉक्स ऑफिस नंबर देखे तो, ‘धुरंधर’ ने 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘छावा’ को धूल चटा दी है। विक्की कौशल की फिल्म ने डे 5 पर 25.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ‘छावा’ ही नहीं, ‘धुरंधर’ ने पांचवें दिन के कलेक्शन के मामले में इस साल की अन्य ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ को भी पीछे छोड़ दिया है। लगातार तेज बढ़ती कमाई के साथ ‘धुरंधर’ अब रणवीर के करियर की टॉप-5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।अब तक रणवीर सिंह ने एक से बढ़कर एक फिल्मों से अपना जादू चलाया है। लेकिन फिल्म ‘धुरंधर’ इस समय हर जगह गदर मजा रही है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...