नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। रिया सिंघा ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीता है। एक बार फिर से भारत को ब्यूटी क्वीन मिल गई है जिसने इस ताज को अपने सिर सजाया है। बता दें कि, 22 सितंबर रविवार को एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने यह ताज रिया सिंघा को पहनाया।अब रिया मेक्सिको में 19 नवंबर को होने वाले मिस यूनिवर्स 2024 में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।
मिस इंडिया बनकर खुश हुईं रिया
मिस इंडिया बनने के बाद रिया सिंघा ने अपनी खुशी भी जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘आज खिताब जीतने के बाद बहुत आभारी हूं। मैंने इस स्तर तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। इस स्तर पर आने के बाद मैं खुद को इस ताज के लायक समझ सकती हूं।’ रिया ने यह भी बताया कि वह पहले मिस इंडिया के विनर्स से भी प्रेरित हुई हैं।
उर्वशी रौतेला ने पहनाया ताज
जब रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता तब उर्वशी रौतेला ने उन्हें ताज पहनाया। बता दें कि, Urvashi Rautela ने साल 2015 में यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इतना ही नहीं, इस इवेंट में उर्वशी रौतेला बतौर जज शामिल हुई थीं। रिया सिंघा के मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने के बाद एक्ट्रेस ने बेहद ही खुशी के साथ उनके सिर पर ताज सजाया।
उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया हौसला
रिया सिंघा का हौसला बढ़ाते हुए उर्वशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘रिया आज वह महसूस कर रही हैं, जो हर लड़की करती है।’ इसके अलावा उर्वशी रौतेला ने यह भी उम्मीद जताई कि इस बार भी Miss Universe India का खिताब भारत ही आएगा। एक्ट्रेस ने बाकी कंटेस्टेंट की मेहनत की भी खूब तारीफ की।
कौन हैं रिया सिंघा
मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 का खिताब जीतने वाली Riya Singha गुजरात की रहने वाली हैं। इसके अलावा वह एक टैलेंटेड मॉडल भी हैं। रिया सिंघा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 40 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। रिया सिंघा अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं फैंस भी उन्हें खूब पसंद करते हैं।




