back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

माया एस्र्किन मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ सीरीज में डोनाल्ड ग्लोवर के साथ आएंगी नजर

लॉस एंजिल्स, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। वाइन कंट्री स्टार माया एस्र्किन आगामी मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ सीरीज में अभिनेता डोनाल्ड ग्लोवर के साथ काम करेंगी। वैराइटी की रिपोर्ट के अनुसार, एस्र्किन ने फोएबे वालर-ब्रिज को इस भूमिका के लिए रिप्लेस किया है, जो मूल रूप से ग्लोवर के साथ अभिनय करने के लिए तैयार थे, लेकिन कुछ मतभेदों के कारण पिछले साल उन्होंने इस परियोजना को छोड़ दिया था। ग्लोवर ने साक्षात्कार पत्रिका में नई कास्टिंग का खुलासा किया है। वेब सीरीज ब्रैड पिट और एंजेलीना जोली अभिनीत डौग लिमन के फीचर के नाम पर ही आधारित है। दोनों जासूस की भूमिका में नजर आएंगे, जिन्हें बाद में पता चलता है कि उन्हें एक-दूसरे की हत्या करने का काम दिया गया है। ग्लोवर के मुताबिक, वह फिलहाल सीरीज के लिए फिनाले एपिसोड लिख रहे हैं। एस्र्किन को सह-निर्माण, अभिनय, कार्यकारी निर्माण और हूलू कॉमेडी श्रृंखला पेन1 के लिए जाना जाता है। शो को अपने दो सीजन के दौरान कई एम्मीज के लिए नामांकित किया गया है। उनकी अन्य टीवी भूमिकाओं में मैन सीकिंग वुमन और कैजुअल शामिल हैं। इसके अलावा एस्र्किन ने हाल ही में स्कूब और वाइन कंट्री जैसी फिल्में की हैं। वह अगली बार डिज्नी प्लस में ओबी-वान केनोबी सीरीज में दिखाई देंगी। –आईएएनएस एमएसबी/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵