back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mardaani 3 Box Office Day 1: रानी मुखर्जी की दमदार शुरुआत, पहले दिन की शानदार कमाई

रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित कॉप थ्रिलर 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3.48 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह आंकड़ा 2019 में आई मर्दानी 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन से थोड़ा कम रहा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रानी मुखर्जी एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में बड़े पर्दे पर लौटी हैं, लेकिन ‘मर्दानी 3’ की शुरुआत उम्मीद से थोड़ी धीमी रही। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन भारत में 3.48 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया।

फिल्म देशभर में 2,299 शोज़ में रिलीज हुई, जहां औसत ऑक्यूपेंसी करीब 13.6 प्रतिशत दर्ज की गई। हालांकि दर्शकों की मौजूदगी संतोषजनक रही, लेकिन फिल्म अपने पिछले भाग के ओपनिंग डे कलेक्शन को पीछे नहीं छोड़ पाई।

मर्दानी फ्रेंचाइज़ी का ओपनिंग ट्रैक रिकॉर्ड

अगर मर्दानी फ्रेंचाइज़ी के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर नजर डालें, तो साफ होता है कि तीनों फिल्मों की शुरुआत लगभग एक जैसी रही है। साल 2014 में रिलीज हुई मर्दानी ने ओपनिंग डे पर 3.46 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ते हुए अच्छी सफलता हासिल की। वहीं, 2019 में आई मर्दानी 2 ने पहले दिन 3.80 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और फ्रेंचाइज़ी की सबसे मजबूत ओपनिंग दर्ज की। अब बात करें मर्दानी 3 की, तो फिल्म ने पहले दिन 3.48 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो दूसरे भाग से थोड़ी कम जरूर है, लेकिन फ्रेंचाइज़ी के ट्रेंड को देखते हुए इसे एक स्थिर और उम्मीद जगाने वाली शुरुआत माना जा रहा है।

विषय की गंभीरता बनी चुनौती

मानना है कि फिल्म का गंभीर और संवेदनशील विषय – जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर आधारित है। वॉक-इन ऑडियंस को थोड़ा प्रभावित कर सकता है। हालांकि मजबूत ब्रांड वैल्यू और रानी मुखर्जी की दमदार मौजूदगी के चलते वीकेंड पर कलेक्शन में बढ़त की उम्मीद की जा रही है, बशर्ते वर्ड ऑफ माउथ पॉजिटिव रहे।

क्रिटिक्स से मिली मिली-जुली लेकिन सकारात्मक प्रतिक्रिया

फिल्म को क्रिटिक्स की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। मर्दानी 3 को 3.5/5 स्टार दिए हैं। रिव्यू में कहा गया कि रानी मुखर्जी का अभिनय हमेशा की तरह रॉ, इंटेंस और प्रभावशाली है। हालांकि, कुछ जगहों पर जबरदस्ती का मराठी एक्सेंट और ओवर-द-टॉप डायलॉग्स खटक सकते हैं। रिव्यू में सह-कलाकार प्रजेश कश्यप के अभिनय की खास तारीफ की गई है, जिन्हें फिल्म का सरप्राइज पैकेज बताया गया है।

फिल्म से जुड़ी खास बातें

मर्दानी 3 को आयुष गुप्ता ने लिखा है और इसका निर्देशन अभिराज मिनवाला ने किया है। फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। खास बात यह है कि यह फिल्म रानी मुखर्जी के हिंदी सिनेमा में 30 साल पूरे होने के मौके पर रिलीज हुई है।

फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। कहानी तीन महीनों में 93 लड़कियों के रहस्यमय गायब होने की जांच के इर्द-गिर्द घूमती है।

मर्दानी 3 ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की हो, लेकिन दमदार कंटेंट और रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस के दम पर आने वाले दिनों में फिल्म की पकड़ मजबूत हो सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल में हल्का उतार-चढ़ाव, सोना-चांदी में आई तेजी; जानिए आज के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज राजस्थान में पेट्रोल और डीजल...

Hanuman Jayanti पर करें इस प्रकार पूजा अर्चना, बनने लगेंगे हर बिगड़े काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हनुमान जयंती...

ऑफिस और ट्रैवल में चाहिए ग्लोइंग स्किन? बैग में रखें ये जरूरी चीजें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में ऑफिस...

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵