नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। मार्च के महीने में नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के लिए खास कंटेंट लेकर आ रहा है जिसे खूब इंजॉय किया जा सकता है। इस महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई सारी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। इस तरह से फिल्मों और सीरीज के अलग-अलग किरदार लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।
विद लव मेघन
मेघन मार्कल की सीरीज ‘विद लव मेघन’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 4 मार्च को रिलीज हो रही है। बता दें कि, खुद मेघन मार्कल ने इस सीरीज को बनाया है। यह एक अनस्क्रिप्टेड सीरीज है जिसमें मेघन अपने मेहमानों से बातचीत करती हुई नजर आती है।
द लियोपार्ड
इटालियन क्लासिक मूवी ‘द लियोपार्ड’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 5 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में 20वीं सदी के परिवार के संघर्ष को दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन टॉम शैंकलैंड ने किया है। वह इससे पहले कई फेमस टीवी शो जैसे ‘द सप्रेंट’ और ‘रिपर स्ट्रीट’ जैसे शो का हिस्सा रह चुके हैं।
प्लैंकटन
फिल्म प्लैंकटन नेटफ्लिक्स पर 7 मार्च को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी प्लैंकटन पर आधारित है, जिसका एकमात्र उद्देश्य दुनिया पर अपना नियंत्रण करना है। लेकिन प्लैंकटन की पत्नी उनके प्रयास में बाधा बन जाती है। यह फिल्म बच्चों और परिवार के लिए अच्छा मनोरंजन है।
फॉर्मूला 1
वेब सीरीज फॉर्मूला 1 का सातवां सीजन नेटफ्लिक्स पर 7 मार्च को प्रीमियर किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी में ड्राइवर और एक टीम के बीच में कंपटीशन को दिखाया गया है। इस सीरीज में लुईस हैमिल्टन, मैक्स वेरस्टेपेन जैसे कलाकार देखने को मिलेंगे।
द इलेक्ट्रिक स्टेट
नेटफ्लिक्स पर 14 मार्च को फिल्म ‘द इलेक्ट्रिक स्टेट’ रिलीज हो रही है। इस फिल्म को एंथोनी और जो रूसो ने निर्देशित किया है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है जिसमें बड़े-बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी एक महिला पर आधारित है जो अपने भाई को ढूंढने के लिए अमेरिका जाती है।




