back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुक्तेश्वर में शूटिंग में व्यस्त हैं मनोज बाजपेयी

नैनीताल, 08 जून (हि.स.)। सुप्रसिद्ध अभिनेता मनोज बाजपेयी इन दिनों नैनीताल के मुक्तेश्वर में हैं। यहां उनकी एक फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस फिल्म में उनके साथ उत्तराखंड के मुंबई में स्थापित कलाकार दीपक डोबरियाल भी अहम भूमिका में है। मनोज बाजपेयी का कहना है कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग की बेहद संभावना है। बॉलीवुड को लोगों को उत्तराखंड में फिल्मों की शूटिंग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां शूटिंग के लिए उपयोगी अनेक बेहद आकर्षक और खूबसूरत स्थल हैं जो आज तक पर्यटन की दृष्टि से भी अछूते हैं। इन्हें देश-विदेश तक ले जाना बेहद आवश्यक है। मनोज बाजपेयी ने बताया कि 1 महीने के लिए उत्तराखंड आए थे लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें 4 महीने से अधिक यहां पर रुकना पड़ा। फिल्म की शूटिंग से गांव के करीब 50 लोगों को भी रोजगार मिल रहा है। गांव के लोग शूटिंग सेट पर विभिन्न प्रकार के काम कर रहे हैं और फिल्म की बारीकियां भी सीख रहे हैं। फिल्म में काम कर रहे युवाओं का कहना है कि उनको जो काम दिल्ली या मुंबई जाकर सीखना पड़ता, उन्हें इस दौरान अपने गांव में ही सीखने को मिल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵