back to top
36.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Manisha Rani ने जीता ‘Jhalak Dikhhla Jaa 11’ शो का ताज, ट्रॉफी के साथ मिली 30 लाख की धनराशि

पॉपुलर रियलिटी शो 'झलक दिखला जा-11' में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी मनीषा रानी को विजेता घोषित किया गया है। मनीषा ने ट्रॉफी के साथ 30 लाख की धनराशि और यस आइलैंड का ट्रिप भी जीता।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पॉपुलर रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा-11‘ में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी मनीषा रानी को विजेता घोषित किया गया है। मनीषा ने शोएब इब्राहिम, सहित चार अन्य प्रतियोगियों को पीछे छोड़कर ट्रॉफी पर कब्जा किया है। मनीषा को ट्रॉफी के साथ 30 लाख रुपये नकद का भी पुरस्कार मिला है। मनीषा के कोरियोग्राफर आशुतोष पवार को भी 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इतना ही नहीं, मनीषा और उनके कोरियोग्राफर को अबू धाबी के यस आइलैंड की मुफ्त यात्रा भी मिलेगी।

मनीषा रानी ने अनोखे अंदाज में अपने फैंस का किया शुक्रिया

मनीषा ने शो के ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी थामे हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। मनीषा ने फोटो को कैप्शन के साथ लिखा कि ”सपने सच होते हैं। आज आपकी सराहना करना काफी नहीं है…बिहार के एक छोटे से गांव की एक लड़की ने एक बड़ा सपना देखा और पूरा भारत उस सपने को पूरा करने के लिए एकजुट हो गया। उन सभी को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे झलक के सफर में इतना प्यार दिया और ट्रॉफी दी। मैं बस इतना ही कह सकती हूं, आपकी तारीफ में क्या कहें, आप हमारी जान बन गईं। मैं बहुत खुश हूं…।” उन्होंने अनोखे अंदाज में अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।

सारा अली खान, विजय वर्मा और संजय कपूर फिनाले के मेहमान थे

‘झलक दिखला जा’ के शीर्ष पांच प्रतियोगियों में मनीषा के साथ शोएब इब्राहिम, श्रीराम चंद्र, अद्रिजा सिन्हा और धनश्री वर्मा शामिल थे। सिर्फ मनीषा ही नहीं बल्कि धनश्री वर्मा को भी वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी और उन्होंने टॉप फाइव में जगह बनाई। दरअसल, यह शो 11 नवंबर को सोनी टीवी पर शुरू हुआ और 2 मार्च को इसका ग्रैंड फिनाले हुआ। ‘मर्डर मुबारक’ के कलाकार सारा अली खान, विजय वर्मा और संजय कपूर फिनाले के मेहमान थे। ‘झलक दिखला जा-11’ को फराह खान, अरशद वारसी और मलायका अरोड़ा ने जज किया था। शो को गौहर खान और ऋत्विक धनजानी ने होस्ट किया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...