नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। मनीष मल्होत्रा का जन्म 5 दिसंबर 1966 को मुंबई में हुआ था। मनीष मल्होत्रा ने अपने करियर के समय में काफी संघर्ष किया है। मनीष मल्होत्रा ने बुटीक में स्केच आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है और उन्हें 500 रुपए की सैलरी मिलती थी। अब Manish Malhotra बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है, जो फैशन इंडस्ट्री में लाखों करोड़ों की कमाई करते हैं। आज मनीष मल्होत्रा के जन्मदिन पर एक दिलचस्प किस्सा जानेंगे जिसे करण जौहर ने शेयर किया था।
करण जौहर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा को लेकर एक किस्सा सुनाया था। डायरेक्टर ने बताया था कि कुछ-कुछ होता है कि सेट पर एक फनी इंसिडेंट हुआ था। करण जौहर ने कहा, ‘हमे रानी मुखर्जी के सीन शूट करना था जिसमें जरूरत थी। मनीष मल्होत्रा मंगलसूत्र लाना भूल गए थे और उन्हें पता था कि जब यह बात मुझे पता चलेगी तो मैं गुस्सा करूंगा।’ करण जौहर ने आगे बताया कि मनीष मल्होत्रा वैनिटी तक भागकर गए जहां रानी मुखर्जी की मां रेस्ट कर रही थीं।
गुस्सा हुई थीं रानी मुखर्जी की मां
करण जौहर ने आगे बताया की रानी मुखर्जी की मां को बिना कुछ बताएं मनीष ने मंगलसूत्र छीना और सेट पर ले आए। रानी मुखर्जी की मां बेहद गुस्सा थीं और चिल्लाते हुए सेट पर पहुंचीं। फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ उस समय की सुपरहिट फिल्म रही थी।
मनीष मल्होत्रा का करियर
मनीष मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी वह स्केच भी किया करते थे।वह बांद्रा के इक्विनॉक्स नाम के बुटीक में स्केच आर्टिस्ट के तौर पर काम करते थे जिसके लिए उनसे 500 की फीस मिलती थी। साल 1990 में फिल्म स्वर्ग से उन्होंने कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के तौर पर करियर शुरू किया। फिल्म ‘रंगीला’ में कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड भी मिला था।
बॉलीवुड में एक्टिव हैं मनीष मल्होत्रा
मनीष मल्होत्रा बॉलीवुड है फैशन किंग है। सभी कलाकार उनके डिजाइन किए हुए आउटफिट पहनना पसंद करते हैं। बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने अपनी शादी पर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था।





