back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Malaika Arora Birthday: पैसे कमाने के लिए मलाइका अरोड़ा ने लिया था इतना बड़ा डिसीजन, शॉक्ड रह गई थी फैमिली

मलाइका अरोड़ा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस के करियर से जुड़े दिलचस्प किस्से के बारे में जानेंगे जिससे उनकी फैमिली हैरान रह गई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा खान का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को मुंबई में हुआ था। मलाइका अरोड़ा को फिटनेस आइकॉन कहा जाता है वह 50 साल की उम्र में भी यंग गर्ल लगती हैं। आज Malaika Arora इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से एक गिनी जाती हैं। हालांकि, मलाइका का यह सफर आसान नहीं रहा है। एक्ट्रेस बहुत कम उम्र में पैसा कमाना चाहती थीं इसलिए उन्होंने मॉडलिंग शुरू की।

शॉक्ड हो गई थी मलाइका की फैमिली

मलाइका अरोड़ा शुरू से ही पैसा कमाना चाहती थीं इसके लिए उन्होंने मॉडलिंग शुरू की। एक्ट्रेस के इस डिसीजन से उनकी फैमिली शॉक्ड रह गई थी। हालांकि, फैमिली ने भी एक्ट्रेस का बेहद साथ दिया। मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, ‘पॉकेट मनी के लिए मॉडलिंग करना ठीक है, लेकिन मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि यह मेरा करियर बन जाएगा।’

इस फिल्म से की करियर की शुरुआत

मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में आई फिल्म ‘दिल से’ में Item Number छैंया छैंया में शाहरुख खान के साथ डांस करती नजर आई थीं। मलाइका अरोड़ा ने किसी भी फिल्म में लीड एक्ट्रेस काम नहीं किया है, लेकिन फिर भी उनकी पापुलैरिटी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है।

इंडस्ट्री में हुआ था भेदभाव

मलाइका अरोड़ा ने नेहा धूपिया के चैट शो में भी अपनी पर्सनल लाइफ और करियर के बारे में बात कर चुकी हैं। मलाइका ने बताया था कि इंडस्ट्री में उनके डार्क कलर को लेकर मजाक उड़ाया गया था। एक्ट्रेस ने बताया कि लोग Dark Skin और फेयर स्किन को लेकर भेदभाव करते थे। बता दें कि, मलाइका अरोड़ा एक बेहतरीन डांसर है यही वजह है की फिल्मों में उनके आइटम नंबर्स की काफी डिमांड है।

इंडस्ट्री में आइटम नंबर से छाईं मालिका 

बॉलीवुड में मलाइका अरोड़ा के आइटम नंबर का काफी क्रेज है। उन्होंने गुड नाल इश्क मीठा, छैया छैया, रंगीलो मारो ढोलना, एक बारी तक ले, माही वे, काल धमाल, चोरी चोरी देखे मुझको, मुन्नी बदनाम हुईं, अनारकली डिस्को चली, पांडे जी, फैशन खतम मुझ पे जैसे कई सुपरहिट आइटम नंबर्स किया हैं। एक्ट्रेस के यह डांस परफॉर्मेंस लोगों को भी बहुत पसंद आए हैं।

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करते रहे। इसके बाद साल 1998 में दोनों ने शादी करली। हालांकि, कपल की यह शादी ज्यादा नहीं चली और साल 2016 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद मलाइका अपनी जिंदगी में आगे निकलीं और अर्जुन कपूर के साथ एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया। एक्ट्रेस का रिश्ता Arjun Kapoor के साथ भी ज्यादा नहीं चल पाया और दोनों की ब्रेकअप की खबरें सामने आने लगी। 

इन रियलिटी शोज की जज रही हैं मलाइका

मलाइका अरोड़ा एक मॉडल, एक्ट्रेस, डांसर और रियलिटी शो के आज के रूप में इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। मलाइका अरोड़ा शो ‘नच बलिए’ के दो सीजन को जज कर चुकी हैं। इसके अलावा वह शो ‘झलक दिखला जा’, ‘इंडिया गोट टैलेंट’, इंडियाज बेस्ट डांसर की जज भी रह चुकी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपनी खूबसूरत और अदाओं वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। मलाइका एक...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵