back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉक्स ऑफिस पर मेजर और पृथ्वीराज की भिड़ंत, बेफिक्र अदिवी शेष

मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। अक्षय कुमार की पृथ्वीराज 3 जून को रिलीज हो सकती है, वहीं मेजर की भी रिलिजिंग डेट 3 जून है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच भिड़ंत होगी, लेकिन मेजर के एक्टर अदिवी शेष को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, अदिवी शेष को भरोसा है कि मेजर बॉक्स ऑफिस पर छा जाएगी। अभिनेता और लेखक अदिवी शेष अक्षय कुमार की पृथ्वीराज के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव की संभावना से बेफिक्र हैं। बुधवार को ओह ईशा के गाने के लॉन्च पर, अदिवी शेष ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, मुझे लगता है कि व्यावहारिक रूप से, हमारे पास तेलुगु में सबसे बड़ी फिल्म है, विक्रम तमिल में सबसे बड़ी फिल्म है और पृथ्वीराज हिंदी की सबसे बड़ी फिल्म है। समुद्र में दोनों ही बड़ी मछलियां हैं, लेकिन हम सुनहरी मछली हैं। मेजर मुंबई आतंकी हमले के हीरो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है। फिल्म हिंदी, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज होगी। फिल्म जीएमबी एंटरटेनमेंट और ए प्लस एस मूवीज के सहयोग से सोनी पिक्च र्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। मेजर का निर्देशन शशि किरण टिक्का ने किया है। फिल्म में अदिवी शेष, शोभिता धूलिपाला, सई मांजरेकर, रेवती, प्रकाश राज, अनीश कुरुविला और मुरली शर्मा हैं। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...