back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत को फुटबॉल में गोल्ड जिताने वाले इस शख्स पर बनी है अजय देवगन की मैदान, ये है उनकी पूरी कहानी

फिल्म 'मैदान' ने अजय देवगन, सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में नजर आ रहे है जिन्होंने भारत में फुटबॉल को एक अलग अस्तर पर ले गए थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘मैदान’ जो 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी, अब वो11अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के ट्रेलर ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया था। इस फिल्म में अजय देवगन फुटबॉलर सैयद अब्दुल रहीम का रोल प्ले कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फुटबॉल को एक इतनी ऊंचाई तक पहुंचाया कि आज भी लोग उनका नाम लेते हैं।

कौन थे सैय्यद अब्दुल रहीम

फिल्म की बात करें तो ये फिल्म 1950 और 1960 के दशक में लेकर जाती है। फिल्म में अजय देवगन, सैय्यद अब्दुल रहीम के रूप में नजर आ रहे हैं। सैय्यद अब्दुल रहीम का जन्म 17 अगस्त, साल 1909 को हैदराबाद में हुआ था। उन्हें बचपन से ही फुटबॉल खेलना काफी अच्छा लगता था। बहुत मुश्किलों का सामना करते हुए वो साल 1950 में भारतीय टीम के कप्तान बने थे। उनके कप्तान बनते ही फुटबॉल खेल की दिशा बदल गई थी। साल 1951 से लेकर 1962 में आयोजित एशियन खेलों में भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। इतना ही नहीं बल्कि सैयद अब्दुल रहीम ने साल 1956 में भारत को मेलबर्न में सेमीफाइलन तक पहुंचने वाला एशिया का पहला देश बनाया था।

कैंसर से जूझते हुए भी ले आए थे गोल्ड

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एशियन गेम्स शुरू होने वाले थे। तभी सैय्यद अब्दुल रहीम को कैंसर हो गया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी उन्होंने आराम करने से ज्यादा प्राथमिकता देश के फुटबॉल को दी। उन्होंने इन सब संघषों के बावजूद भारत की फुटबॉल टीम को को कड़ी ट्रेनिंग दिया। और एशियन गेम्स में 1962 में भारत ने दोबारा गोल्ड मेडल जीत लिया। ये भारत के लिए बड़ी जीत साबित हुई थी। क्योंकि टीम ने दक्षिण कोरिया और जापान समेत कई टीमों को हरा दिया था। जिसके बाद 11 जून, साल 1963 में कैंसर से जूझते हुए भारत के इस महान फुटबॉल कोच ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...