नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। साल 2023 से ही इस तरह की खबरें सामने आ रही है कि एक्ट्रेस माहिरा शर्मा का दिल क्रिकेटर मोहम्मद सिराज पर आ गया है। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट ने इन अफवाहों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
कब से उड़ रही है अफवाहें
पिछले साल 2024 नवंबर के महीने में क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने एक्ट्रेस की एक फोटो लाइक की थी। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आने लगी थी। हालांकि, कभी भी दोनों की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।
क्या है माहिरा शर्मा का रिएक्शन
अब माहिरा शर्मा ने इस तरह की अफवाह को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने फिल्मीज्ञान को इंटरव्यू देते हुए कहा, मैं किसी को डेट नहीं कर रही हूं। मैं कभी भी चीजों को क्लियर नहीं करती। चाहे मेरे लिए अच्छा बोल रहे हो या बुरा बोल रहे हो, ‘मैं वो इंसान हूं जो रिएक्ट ही नहीं करती। किसी का कुछ नहीं है। फैंस आपका नाम किसी से भी जोड़ सकते हैं। तो हम उन्हें रोक नहीं सकते। जैसे मैं काम भी करती हूं तो उनके साथ भी हो जाता है। वे एडिट वगैरह करते रहते हैं।’
मां ने भी दिया था रिएक्शन
माहिरा शर्मा की मां ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में बातचीत की थी। उन्होंने कहा था कि, ‘आप क्या कह रहे हैं ? लोग कुछ भी कहते हैं। अब जब मेरी बेटी एक सेलिब्रिटी है, तो लोग उसका नाम किसी के साथ भी जोड़ देंगे, तो क्या हमें उन पर विश्वास करना चाहिए ?’ एक्ट्रेस की मां ने भी इन सभी खबरों को झूठा बताया था।
पारस छाबड़ा के साथ था रिश्ता
बिग बॉस 13 के समय माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़े थे। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। लेकिन किसी वजह से 2023 में दोनों का ब्रेकअप हो गया था जिसकी वजह पता नहीं चली है।




