नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छोटे पर्दे पर जब ‘चंद्रकांता‘ की एंट्री हुई थी, तो हर आंख सिर्फ एक नाम पर टिक गई मधुरिमा तुली! सुंदरता, अभिनय और ग्लैमर का परफेक्ट मेल लगने वाली यह अभिनेत्री एक दिन बड़े पर्दे पर भी छा जाएगी सभी को यही उम्मीद थी। लेकिन कभी-कभी किस्मत ऐसी चाल चलती है कि रानी भी गद्दी से उतर जाती है। यह कहानी है उस हसीना की, जो अक्षय कुमार की पत्नी बनी, रणबीर कपूर की फिल्म में नजर आई, हॉलीवुड में काम किया, और फिर एक रियलिटी शो के एक झटके ने सब कुछ छीन लिया। आइए जानते है इस एक्ट्रेस के बारे में।
देहरादून की गढ़वाली बाला, जिसने जीता ‘मिस उत्तरांचल’ का ताज
टीवी की ‘चंद्रकांता’ मधुरिमा तुली ने अक्षय से लेकर हॉलीवुड तक काम किया, लेकिन बिग बॉस के एक पैन विवाद ने उनका करियर तबाह कर दिया।शोहरत की बुलंदियों से गिरकर गुमनामी में खोई ये अदाकारा अब इंडस्ट्री से लगभग गायब हैं।मधुरिमा तुली का जन्म ओडिशा में हुआ, लेकिन परवरिश हुई उत्तराखंड के शांत और खूबसूरत शहर देहरादून में। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने ‘मिस उत्तरांचल’ का खिताब जीतकर मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया। सौंदर्य और आत्मविश्वास का ऐसा संगम था कि कैमरा खुद उनसे प्यार कर बैठा।
साउथ से शुरुआत, मुंबई की ओर उड़ान
मधुरिमा ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म ‘सत्ता’ से की थी। इसमें वह साई किरण के साथ नजर आईं। दक्षिण भारत की कुछ फिल्मों में पहचान बनाने के बाद उन्होंने मायानगरी मुंबई की राह पकड़ी।मुंबई आते ही उन्होंने किशोर नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल में दाखिला लिया और एक्टिंग की बारीकियां सीखीं। इस दौरान वह कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों का चेहरा बनीं और धीरे-धीरे टीवी की ओर बढ़ चलीं।
टीवी पर ‘चंद्रकांता’ बनीं स्टार, दर्शकों ने सिर आंखों पर बिठाया
2007 में सीरियल ‘कस्तूरी’ से टेलीविजन पर कदम रखा, जिसमें वह करण पटेल के अपोजिट नजर आईं। फिर क्या था! ‘झांसी की रानी’, ‘रंग बदलती ओढ़नी’, ‘श्री’, ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे सीरियल्स में दमदार भूमिकाएं निभाईं।लेकिन असली शोहरत मिली 2017 में टेलीकास्ट हुए शो ‘चंद्रकांता एक मायावी प्रेम कथा’ से इस शो ने उन्हें रातोंरात टीवी की सुपरस्टार बना दिया। हर घर में उनके किरदार की चर्चा होने लगी।
बॉलीवुड में भी आजमाया भाग्य, बनीं अक्षय कुमार की ऑन-स्क्रीन बीवी
टीवी पर राज करने के बाद मधुरिमा ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ में एक छोटी भूमिका निभाकर फिल्मी पारी शुरू की। इसके बाद ‘सिगरेट की तरह’, ‘वार्निंग’ जैसी फिल्मों में नजर आईं।लेकिन साल 2015 में मिला बड़ा ब्रेक अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘बेबी’ में उन्होंने अक्षय की पत्नी का किरदार निभाया। फिल्म हिट रही, पर मधुरिमा की किस्मत नहीं चमकी। ‘नाम शबाना’ में भी वह एक छोटी भूमिका में दिखीं, पर बॉलीवुड में वह मुकाम नहीं मिल पाया जिसकी उम्मीद थी।
हॉलीवुड में दिखाया जलवा, फिर भी नहीं मिली उड़ान
आपको जानकर हैरानी होगी कि मधुरिमा ने हॉलीवुड फिल्म ‘The Black Prince’ में भी काम किया। इस फिल्म में उन्होंने यंग शबाना आजमी का रोल निभाया और साथ में थे अमांडा रूट, जेसन फ्लेमिंग जैसे इंटरनेशनल एक्टर्स।ये मौका उन्हें इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचा सकता था, लेकिन तभी किस्मत ने एक और मोड़ ले लिया और इस बार मोड़ सीधा घाटी में ले गया।

बिग बॉस 13: ‘पैन कांड’ ने करियर पर लगा दी ब्रेक
2019 में मधुरिमा तुली ने सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में एंट्री की और वो भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड विशाल आदित्य सिंह के साथ। शुरुआत में लोगों को लगा ये दिलचस्प मोड़ होगा, लेकिन जल्द ही शो में जबरदस्त झगड़े शुरू हो गए।क्लाइमेक्स तब आया जब एक लड़ाई के दौरान विशाल ने मधुरिमा के चेहरे पर पानी फेंका, और फिर मधुरिमा तुली ने गुस्से में विशाल पर फ्राइंग पैन से हमला कर दिया! इस वाक्यें के बाद चैनल ने उन्हें तुरंत शो से बाहर कर दिया।
“पैन मारा… और सब कुछ चला गया” – मधुरिमा का दर्द
इस घटना के बाद मधुरिमा इंडस्ट्री से लगभग गायब हो गईं। वहीं एक मीडिया वेबसाइट से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया, उस वाक्यें के बाद लोगों में एक धारणा बन गई कि मैं निगेटिव हूं। मुझे कुछ बड़े शोज मिलने वाले थे, लेकिन चैनल्स ने मना कर दिया। मुझे आज भी लगता है कि पानी फेंकना भी कम नहीं होता.। इस विवाद ने उनके करियर पर ऐसा असर डाला कि आज तक वह वापस नहीं लौट सकीं। इस पूरे मामले के बाद उन्होंने बस एक म्यूजिक वीडियो किया और फिर ग्लैमर वर्ल्ड से दूर होती चली गईं।
एक अधूरी कहानी… जो मुकाम तक पहुंच सकती थी।
मधुरिमा तुली की कहानी एक ऐसे कलाकार की दास्तां है, जिसने हर प्लेटफॉर्म पर खुद को साबित करने की कोशिश की लेकिन कभी इंडस्ट्री की राजनीति, कभी निजी विवादों ने उन्हें वह उड़ान नहीं लेने दी, जिसकी वह हकदार थीं।