नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दृष्टि धामी और नीरज खेमखा के घर दिवाली के पहले ही लक्ष्मी आई हैं। कपल बेसब्री से पैरंट्स बनने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, यह इंतजार अब खत्म हो गया। कपल माता-पिता बनने के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि, दृष्टि धामी ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और विडियो शेयर की हैं, जिसमें वह बेबी के आने से एक्साइटेड नजर आ रही हैं। पैरंट्स बनने की खुशखबरी कपल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है।
दृष्टि धामी ने शेयर किया पोस्ट
दृष्टि धामी और नीरज खेमखा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया है कि घर पर नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। दृष्टि धामी ने लिखा, ‘सीधा स्वर्ग से हमारे दिलों में, एक नई जिंदगी और एक नई शुरुआत।’ एक्ट्रेस के पोस्ट के मुताबिक उन्होंने 22 अक्टूबर को बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस को फैंस भी ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।
टीवी सितारों ने भी दी बधाई
दृष्टि धामी और नीरज खेमखा के पैरंट्स बनने के बाद टीवी के कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है। करण वी ग्रोवर ने लिखा, ‘मम्मी और पापा को बधाई हो।’ रुबीना दिलैक ने लिखा, ‘व्हूपी।’ मोनी रॉय ने लिखा, ‘दिल से ढेर सारी बधाइयां।’ इसके अलावा अनीता राज, अदिति गुप्ता और दिशा परमार जैसे फेमस सितारों ने भी कपल को बधाई दी।
कब हुई थी दृष्टि धामी की शादी
दृष्टि धामी ने साल 2015 में बिजनेसमैन नीरज खेमका से शादी की थी। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी को भी फैंस के साथ शेयर किया था। अब डिलीवरी के बाद बेबी गर्ल के घर आने की खुशी भी कपल ने फैंस को दी है। बता दें कि, दृष्टि अपनी प्रेगनेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं। एक्ट्रेस के प्रेगनेंसी के दौरान वर्कआउट, डांस वीडियो अभी सामने आए थे।





