back to top
34.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लॉक अप: टूटे कप को लेकर पायल रोहतगी और अंजलि अरोड़ा में हुई तीखी नोकझोंक

मुंबई, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। लॉक अप झगड़े, नाटक और दिलचस्प राज को उजागर करने के बारे में है। दिन की शुरूआत शो में पायल रोहतगी और अंजलि अरोड़ा के बीच बड़े पैमाने पर विवाद के साथ हुई। पायल ने अंकिता लोखंडे द्वारा उपहार में दिया गया अंजलि का पसंदीदा कप तोड़ दिया, यह उनकी और मुनव्वर की तस्वीरों से बना कप था हैशटैग मुंजाली। वहीं अंजलि ने पायल की योगा मैट फाड़ दी। सुबह पायल ने सभी के लिए तीन तरह के परांठे बनाए इस पर अंजलि ने पायल को ताना मारते हुए कहा कि वह नाश्ता के समय ही पूरा खाना बना देती है। वह घर में चिल्लाती भी रही कि पायल अच्छा खाना नहीं बनाती है! इस पर पायल उग्र हो गई और अंजलि के चिल्लाने के जवाब में उन्होंने अंजलि का कप तोड़ दिया। चूंकि यह अंजलि का पसंदीदा कप था, इसलिए वह इस पर भड़क गई, लेकिन यह बात यहां नहीं रुकी और उसने अंजलि की चीजें निकालना शुरू कर दिया। लेकिन इससे पहले कि वह कोई अन्य नाटक करती, अंजलि ने पायल की पसंदीदा योगा मैट को फाड़ दिया, उसकी दवाएं, मॉइस्चराइजर, ब्रांडेड सामान, उसके कपड़े आदि नष्ट कर दिए। यह लड़ाई कभी खत्म नहीं होने वाली है, क्योंकि सभी ने पायल और अंजलि के बीच एक शारीरिक लड़ाई देखी है। अंजलि ने पायल पर पूरी चाशनी की बोतल फेंक दी, जिसके बाद पायल ने फिर से अंजलि को धक्का दे दिया। इसके बाद उनमें गाली-गलौज भी हुई। इस पूरे परि²श्य में, आजमा पायल का बचाव करने की कोशिश कर रही थी जबकि मुनव्वर अंजलि के लिए एक समर्थन प्रणाली थी। पायल कहती हैं कि इसकी शुरूआत उन्होंने चिल्लाते हुए की और कहा कि मैं अच्छा खाना नहीं बनाती, वह मुझ पर चिल्ला नहीं सकतीं। तभी मुनब्बर कहते है तो क्या अगर कोई चिल्लाएगा तो तुम चीजों को नष्ट करना शुरू कर दोगी? वहीं शिवम और जीशान ने भी अंजलि को सपोर्ट कर रहे थे। पायल आगे कहती हैं कि आप एक रेंडम हैशटैग मुंजाली कप के लिए क्यों रो रहे हैं? यदि आप इसके बारे में बहुत चिंतित हैं तो बाहर जाकर शादी कर लें। पायल ने मुनव्वर की ओर इशारा किया और कहा कि आप अपने लिए 5 रुपये का एक कप बनवाते हैं, जिस पर मुनव्वर जवाब देते हैं और कहा कि आप ब्रांडेड चीजें खरीदते हैं। जब पायल और मुनव्वर के बीच यह जुबानी जंग चल रही थी तो अंजलि ने पायल का शैंपू भी छुपा दिया। लॉक अप ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होता है। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...

Share Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, 873 अंक टूटा Sensex, Nifty भी 254 अंक फिसला

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार...

डोनाल्ड ट्रंप का Section 301: क्या है ये कानून, जिससे भारत-चीन सहित 16 देशों पर पड़ सकता है असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका में Donald Trump प्रशासन ने...

20 साल से इसी दिन का इंतजार था: कौन है कमल सिंह जामवाल? जिसने फारूक अब्दुल्ला पर तान दी बंदूक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल...