back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लॉक अप : मंदाना करीमी और करनवीर के बीच छिड़ी बहस

मुंबई, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। रियलिटी शो लॉक अप में अभिनेत्री मंदाना करीमी की साथी प्रतियोगी करणवीर बोहरा के साथ बहस छिड़ गई। अंजलि और जीशान ने करणवीर से कहा कि मंदाना ने उन्हें बताया कि जब करणवीर उन्हें स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए बुलाते थे, तब वह असहज महसूस करती थीं और उन्होंने कई बार उनके पास जाने से इनकार भी किया था। करणवीर का जब मंदाना से सामना होता है, तब वह कहती हैं कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है और इसके बाद बहस छिड़ जाती है। करणवीर भी यह कहकर उनकी खिंचाई करते हैं, मुझसे झूठ मत बोलो, क्योंकि जीशान मुझसे झूठ नहीं बोलेगा, क्योंकि वह रमजान का रोजा (उपवास) रख रहा है। मंदाना ने पहले कहा था कि उनका गर्भपात हो गया है और उन्होंने एक प्रसिद्ध निर्देशक के साथ अपने संबंधों के बारे में भी बात की। लॉक अप ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होता है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵