back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

74 साल की हुईं दिग्गज अभिनेत्री बबीता, बेटी करिश्मा और करीना ने दी जन्मदिन की बधाई

बीते जमाने की मशहूर अदाकारा बबीता कपूर आज 74 साल की हो गई हैं। इस मौके पर उनकी दोनों अभिनेत्री बेटियों करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान ने जन्मदिन की बधाई दी है। करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर तीन अनदेखी तस्वीरों का एक छोटा सा वीडियो बनाया है। इस वीडियो क्लिप को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा-‘जन्मदिन की बधाई हमारी मम्मा । हम आपसे इतना प्यार करते हैं कि उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता!’ वहीं करीना कपूर ने भी मां बबीता को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। करीना कपूर खान ने दो थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें से एक तस्वीर बबिता के जवानी के दिनों की है। वहीं दूसरी तस्वीर हाल के दिनों की है, जिसमें करीना और करिश्मा माँ बबीता के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में बबीता दोनों बेटियों पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ करीना ने लिखा- हमारी ताक़त, हमारी दुनिया, मेरी माँ… जन्मदिन की बधाई। लोलो और मैं हमेशा आपको परेशान करते रहेंगे… आख़िर माएं होतीं इसीलिए हैं। ‘ करिश्मा और करीना की इस पोस्ट को फैंस के साथ -साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी काफी पसंद कर रही हैं और उनकी इस पोस्ट के जरिये दिग्गज अभिनेत्री बबीता को जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही उनकी लम्बी और स्वस्थ्य आयु की प्रार्थना भी कर रही हैं। अभिनेत्री बबीता का जन्म आज ही के दिन यानी 20 अप्रैल, 1947 को हुआ था। उन्होंने साल 1966 में आई फिल्म ‘दस लाख’ से फिल्म जगत में कदम रखा, लेकिन पहचान उन्हें साल 1967 में आई फिल्म ‘राज’ से मिली। इस फिल्म में बबीता के अपोजिट राजेश खन्ना थे। यह फिल्म हिट हुई और बबीता रातों-रात फिल्म जगत जगत का चमकता सितारा बन गईं। इसके बाद बबिता ने कई फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें फर्ज, हसीना मान जाएगी, डोली, पहचान, कल आज और कल, बिखरे मोती, जीत आदि शामिल हैं। साल 1971 में आई फिल्म ‘कल आज और कल’ की शूटिंग के दौरान बबीता रणधीर कपूर से मिली। यह फिल्म रणधीर कपूर की डेब्यू थी। शूटिंग के दौरान दोनों में प्यार हो गया जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। लेकिन कपूर खानदान इस शादी के लिए राजी नहीं था। काफी मशक्क्त के बाद 6 नवम्बर, 1971 को परिवार की रजामंदी से दोनों ने शादी कर ली। उस जमाने में कपूर परिवार की महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करती थी, इसलिए शादी के बाद बबीता ने भी फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। रणधीर कपूर और बबीता की दो बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर हैं, जो आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां है। करिश्मा और करीना को बॉलीवुड में लाने का श्रेय बबीता को ही जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

Jackie Shroff : चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बने सुपरस्‍टार, जानें एक्शन हीरो ‘जैकी श्रॉफ’ की संघर्षभरी कहानी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । 'जग्गू दादा' के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने हिंदी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...