back to top
32.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Lata Mangeshkar के 50 हजार गानों ने रचा था इतिहास, स्वर कोकिला बन इंडस्ट्री में छाई थीं गायिका

आज लता मंगेशकर की पुण्यतिथि पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें, कुछ अनसुने किस्से और उनके गानों के बारे में जानते हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। लता मंगेशकर बहुत ही अच्छी गायिका थीं। उन्होंने अपने संगीत करियर में कई अन्य भाषाओं में 50 हजार से भी ज्यादा गाने गए हैं। इसलिए उन्हें स्वर कोकिला के नाम से भी जाना जाता था। उनके गानों में इतनी मधुरता और मिठास होती थी कि हर व्यक्ति उनके गानों में खो जाता था। तो चलिए आज लता मंगेशकर की पुण्यतिथि के दिन उनसे जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानते हैं। 

लता मंगेशकर का करियर 

लता मंगेशकर ने बहुत ही कम उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। वह छोटी उम्र से ही गाना गाने लगी थीं। हालांकि लता मंगेशकर संगीत की दुनिया में आने से पहले उन्होंने एक्टिंग भी की हैं। साल 1942 में रिलीज हुई फिल्म ‘पहिली मंगलागौर’ में उन्होंने एक्टिंग की। इसके अलावा भी कुछ 8 फिल्मों में लता मंगेशकर ने एक्टिंग की लेकिन उन्हें एक्टिंग करना अच्छा नहीं लगता था। ऐसे में संगीत की राह चुनी और परिवार संग मुंबई आ गईं।

इस कारण बदल गया था लता मंगेशकर का नाम 

लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर रंगमंच के कलाकार थे। अपने पिता के नाटकों में सबसे पहले लता मंगेशकर ने अभिनय किया। यहां तक कि बचपन में उनका नाम हेमा था लेकिन एक नाटक के दौरान एक किरदार में उनका नाम लता रख दिया गया। और फिर धीरे-धीरे उन्हें सब लता के नाम से ही जानने लगे। और फिर उनका नाम लता मंगेशकर पड़ गया। 

इस बीमारी के कारण हुआ था लता मंगेशकर का निधन 

लता मंगेशकर काफी समय से बीमार चल रही थी। लेकिन फिर उन्हें करोना हो गया। वहीं करोना संक्रमित होने के बाद लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती किया गया था। लता मंगेशकर की तबीयत में सुधार भी हो रहा था मगर फिर उनकी अचानक तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। और उन्होंने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था आज भले ही लता मंगेशकर हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके गानें आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एक अहम रोल निभा रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

इस प्रकार श्रेया घोषाल को मिला था पहला बड़ा ब्रेक, संजय लीला भंसाली ने बदल दी किस्मत

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गायिका श्रेया घोषाल ने अब तक एक से बढ़कर एक गाने गा कर फैंस को अपना दीवाना बना ली हैं।...
spot_img

Latest Stories

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...

LPG Cylinder Consumption: देश के किन राज्यों में होती है LPG की सबसे ज्यादा खपत, जानिए टॉप- 5 राज्य

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और...

2027 चुनाव से पहले पश्चिमी UP पर सपा का फोकस, दादरी से अखिलेश यादव शुरू करेंगे अभियान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा...