back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुस्कुराने की वजह तुम हो में नजर आएंगे कुणाल जयसिंह और तन्वी मल्हारा

मुंबई, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पॉपुलर एक्टर कुणाल जयसिंह और एक्ट्रेस तन्वी मल्हारा जल्द ही नया शो मुस्कुराने की वजह तुम हो लेकर आने वाले है। इस फिल्म में कुणाल कबीर की भूमिका में नजर आएंगे जबकि तन्वी कथा का किरदार निभाएंगी। शो में तन्वी का किरदार एक ऐसी लड़की का है, जो शादी से पहले गर्भवती हो जाती है और समाज के नियमों के खिलाफ जाकर बच्चे को जन्म देने और उसे पालने का फैसला करती है। उसका कहना है कि वह एक ऐसे साथी के साथ ही अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेगी, जो उसे वास्तविकता के साथ स्वीकार करेगा। बाद में, उसकी मुलाकात उदयपुर के एक उद्यमी कबीर (कुणाल) से होती है। कबीर कथा को वास्तविकता के साथ स्वीकार करता है और उससे शादी करना चाहता है। शो को लेकर तन्वी ने कहा, मैं टीवी पर अपने करियर की शुरूआत एक ऐसे शो के साथ कर रही हूं, जिसकी कहानी बेहद प्रभावशाली है। कथा का किरदार मजबूत और विचारशील महिला का है। मुझे विश्वास है कि इस शो को दर्शक काफी प्यार देंगे। वहीं कुणाल ने कहा, मुस्कुराने की वजाह तुम हो एक खूबसूरत प्रेम कहानी है जो एक मजबूत संदेश देती है। ये कहानी समाज की रूढ़िवादी सोच को तोड़ने में मदद करेगी। मुस्कुराने की वजह तुम हो शो जल्द ही कलर्स पर जल्द प्रसारित होगा। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵