नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में गहराया विवाद, हाल ही में मीका सिंह ने एक बयान में बताया था। कि कपिल शर्मा KRK को पीटना चाहते थे और इसके लिए कपिल शर्मा ने उनसे मदद भी ली थी। और कैसे हनी सिंह ने केआरके के बाल खींचे और उन लोगों ने KRK के साथ बहुत बदतमीजी भी की थी। अब इसी बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमाल आर खान ने अपने पक्ष के बारे में बताया। आइए जानते हैं कि कमाल आर खान ने क्या कहा?
KRK के घर पर जाकर खूब हंगामा भी किया था
पिछले दिनों, एक साक्षात्कार में मीका सिंह ने खुलासा करते हुए कहा था। कि दुबई में कमाल आर खान और हम एक दूसरे के पड़ोसी हैं। केआरके की एक बात को लेकर कपिल उनसे इतने ज्यादा नाराज हो गए थे कि उन्होंने केआरके के घर पर जाकर खूब हंगामा भी किया था। यहा तक कपिल ने उनके घर पर पुरा गुस्सा निकालते हुए पूरे घर के कांच तोड़ दिए थे।
केआरके ने सुनाया कहानी का अपना पक्ष
केआरके ने मीका के आरोपों का खंडन करते हुए और कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ पिछले झगड़े सहित अपनी कहानी साझा की है। एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि, मीका जो खुद को सिंगर कहता है। वह एक गधा और अनपढ़ है, बदतमीज है, उसने कहा कि मैं उससे दुबई में मिला था। और उसने मेरे साथ बदतमीजी की। अगले दिन उसने मुझसे कहा कि उसे याद नहीं है कि क्या हुआ था। क्या वह सही है, वह मुझसे दुबई में मिला था और कई दिनों तक मुझे फोन करता रहा, इस बात पर मैनें उसें अपने घर पर भी बुलाया था। उसने वादा किया कि वह आएगा, लेकिन नहीं आया। अगले दिन मैंने उसके मैनेजर से जब इस बारे में पूछा, जाहिर तौर पर मीका को कहीं न कहीं डर था कि मैं उसको किडनैप कर लूंगा। और ऐसे हारे हुए व्यक्ति का अपहरण करके मुझे क्या मिलेगा? वह मेरे लिए कोई नहीं है।
मीका ने दोनों को ही थप्पड़ मारा था
केआरके ने मुंबई में हुई एक घटना का भी जिक्र करते हुए बताया कि, किस कारण उनके और कपिल शर्मा के बीच बहस हुई थी। उन्होंने बताया कि उनके सुरक्षा गार्ड ने कपिल और मीका दोनों को ही थप्पड़ मारा था जब वे नशे में उनके घर पर आए थे।
“मेरे सुरक्षा गार्ड को उन्हें थप्पड़ मारना पड़ा”
केआरके ने बताया, कि मीका सिंह ने यह दावा किया कि वह और कपिल शर्मा दुबई में मेरे घर आए और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया, आप सभी इस घटना को गूगल कर सकते हैं। हकीकत में उस रात मीका और कपिल नशे में थे, वे मेरे घर आए और सुरक्षा गार्ड से मुझसे मिलने के लिए कहा, लेकिन सुरक्षा गार्ड ने उन्हें अंदर नहीं आने दिया। इसलिए, उन्होंने मेरे घर के नीचे तस्वीरें क्लिक करवाईं और मुझसे मिलने की जिद करने लगे। वे काफी नशे में थे और जाने से इनकार कर रहे थे इसलिए मेरे सुरक्षा गार्ड को उन्हें थप्पड़ मारना पड़ा। उन्हें बाहर निकाल दिया गया और उस रात कपिल ने कुछ ट्वीट भी किया। जब मैंने सुबह उस ट्वीट को देखा, तो उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। वहीं केआरके ने यह भी बताया कि अगले दिन वह मीका के घर भी गए जहां उनकी कहासुनी भी हुई जिसमें उन्होनें चेतावनी दे डाली कि वह ऐसा दुबारा किए तो ठीक नहीं होगा जिसपर मीका ने माफी भी मांगी।
मीका का बयान
एक इंटरव्यू में मीका ने केआरके के साथ अपने रिश्ते और भूतपूर्व बातों को लेकर कुछ घटनाओं के बारे में बात की थी। जिसमें उन्होंने यह कहा था कि “जब हनी सिंह दुबई में केआरके से उनके घर पर मिले थे। तो “हनी को शायद अब यह याद न हो लेकिन केआरके ने हनी सिंह के बारे में कुछ बुरा कहा था। जिससे हनी सिंह बहुत परेशान थें। वह सभी एक्टर्स के बारे में बुरी बातें बोलता था। सभी हीरो मुझे मैसेज करते कि इसको समझाओ यार। मैं उसे बीच में समझाता रहता था। उसने हनी सिंह के बारे में बहुत कुछ बोला था। तो हनी बहुत दुखी था। आयुष्मान खुराना बहुत दुखी था। कपिल शर्मा पाजी दुखी थे। मैंने हनी से कहा कि हम दुबई में जाकर ऐसे एक्टिंग करेंगे कि हमने दारू पी ली। तुम दोनों टल्ली हो जाना। वो गाली देगा और जो करना हो कर लेना। तो उन्होंने कहा कि हां ठीक है पाजी। हमने उसके साथ उस समय बहुत बुरा व्यवहार किया था। अगले दिन केआरके ने हमें बोला भी कि हमने उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। कैसे हनी सिंह ने केआरके के बाल खींचे और उसके साथ बहुत बदतमीजी की। और मैंने भी उससे कह दिया कि मुझे कुछ भी याद नहीं है क्योंकि हम नशे में थे। और हमने उस रात उसके बाल भी खींचें थे। हमने बहुत कुछ किया था और फिर मुकर गए।’ वहीं मीका ने ये भी बताया कि कपिल उनके घर जाकर उनकी पिटाई करना चाहते थे। वे सुबह 4-5 बजे उनके घर गए थें। लेकिन पता चला कि केआरके घर पर नहीं हैं। तो कपिल ने गुस्से में “उनके घर के शीशे तोड़ दिए और हंगामा मचा दिया था।”





