नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की प्रोफेशनल लाइफ जितनी ओपन रहती है उतनी ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरें सामने आती रहती है। फिलहाल, एक्ट्रेस को लेकर डेटिंग रुमर्स सामने आ रहे हैं। बता दें कि, एक्ट्रेस बिजनेसमैन कबीर बहिया को डेट कर रही हैं। हालांकि, कृति और कबीर ने डेटिंग को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं दी है। एक पोस्ट की वजह से ऐसा लग रहा है कि दोनों का रिलेशनशिप कंफर्म हो रहा है।
कृति ने शेयर किया वीडियो
कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिस पर पहला कमेंट कबीर ने किया है। इस तरह से सोशल मीडिया यूजर्स इस बात को मानने पर मजबूर हो गए हैं कि दोनों रूमर्ड रिलेशनशिप को कंफर्म कर रहे हैं। बता दें कि, कृति सेनन ने इकाना स्टेडियम में यूपी टी20 सीजन 2 के लॉन्चिंग इवेंट में शानदार परफॉर्मेंस दी है। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने शेयर भी किया है।
5c2b0e7ab05f8b31a7b4389a77e2b740-WhatsApp Image 2024-08-28 at 10.48.23.jpeg
रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने किया कमेंट
एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘यह एक ‘डेडली’ एक्ट था, लेकिन स्टेडियम में लाइव परफॉर्मेंस से बड़ी भीड़ कुछ भी नहीं होती।’ कृति का वीडियो देखने के बाद फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। इसी बीच सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला कमेंट कृति के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया का है।
रिलेशनशिप की अफवाहें तेज
कृति की वीडियो पर कबीर ने कमेंट किया है, ‘आई एम डेड।’ इसके बाद कृति ने भी रिप्लाई किया है। सोशल मीडिया पर कपल के इस मूमेंट को देखकर डेटिंग रूमर्स को हवा मिल रही है। इसे देखने के बाद यूजर्स भी यह अनुमान लगा रहे हैं कि क्या दोनों अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर रहे हैं ?
फैंस ने कबीर को कहा जीजू
सोशल मीडिया पर कपल की इस जुगलबंदी को देखने के बाद फैंस तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। रिलेशनशिप की अफवाह से लेकर शादी तक का सोचते हुए फैंस कबीर को जीजू कहने लगे हैं। एक फैन ने लिखा है, ‘जीजू इन द हाउस हैं।’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘क्या आप सच में कृति से शादी कर रहे हैं।’ तीसरे फैन ने लिखा, ‘आप दोनों शादी कर लीजिए।’





