back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैटरीना-विक्की शादी: कंगना ने सफल अभिनेत्रियों की युवा अभिनेताओं से शादी होने की प्रशंसा की

मुंबई, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। अपने मन की बात कहने प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया पर अमीर और सफल बॉलीवुड अभिनेत्रियों की युवा पुरुषों से शादी होने की प्रशंसा की। उनका नोट हिंदी फिल्म सितारों विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की बहुचर्चित शादी के दौरान आया है। कंगना ने बुधवार सुबह अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तारीफ करते हुए एक नोट लिखा। उन्होंने लिखा कि बड़े होकर, हमने सफल अमीर पुरुषों की बहुत छोटी महिलाओं से शादी करने की कई कहानियाँ सुनीं, महिलाओं का अपने पति से अधिक सफल होना एक बड़े संकट के रूप में देखा जाता है। कंगना ने कहा कि अमीर और सफल महिलाओं को देखकर अच्छा लगता है, भारतीय फिल्म उद्योग की अग्रणी महिलाओं ने सेक्सिस्ट मानदंडों को तोड़ दिया है। लैंगिक रूढ़िवादिता को फिर से परिभाषित करने के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनों को बधाई। 38 साल की कैटरीना कैफ विक्की से पांच साल बड़ी हैं। दोनों लवबर्डस 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी करने वाले हैं। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵