नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड में इस वक्त मदरहुड का जश्न छाया हुआ है! आलिया भट्ट अपनी लाडली राहा के साथ मस्ती में हैं, दीपिका पादुकोण अपनी प्यारी बेटी दुआ के साथ समय बिता रही हैं, और हाल ही में कियारा आडवाणी भी मां बनी हैं। अब फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। बॉलीवुड के एक और पॉपुलर कपल के घर नन्हा मेहमान आने वाला है, जो जल्द ही सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाला है।
रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि, कटरीना कैफ जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और उनके साथ विकी कौशल भी पापा बनने की खुशी का अनुभव करेंगे। फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ के बाद से कटरीना कम दिखाई दे रही हैं। इस साल खासकर उन्हें बहुत कम स्पॉट किया गया है। हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आने के दौरान भी प्रेग्नेंसी की अफवाहें चर्चा में रही थीं।
फिलहाल, किसी भी प्रोजेक्ट से दूर है कैटरीना कैफ
जहां बॉलीवुड के कई एक्टर्स लगातार नई फिल्मों में सक्रिय हैं, वहीं कटरीना कैफ के किसी प्रोजेक्ट की खबर नहीं है। पहले उनका नाम फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ से जुड़ा था, लेकिन अब भी यह साफ नहीं है कि वह इस फिल्म का हिस्सा होंगी या नहीं। दूसरी ओर, विकी कौशल कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। ऐसे में सवाल उठता है। क्या कटरीना कैफ सच में प्रेग्नेंट हैं?
क्या प्रेग्नेंट हैं कटरीना कैफ?
खबरों के मुताबिक, कटरीना कैफ और विकी कौशल जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। कपल ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन कहा जा रहा है कि कटरीना कई महीने से प्रेग्नेंट हैं। इसी वजह से वह लाइमलाइट से दूर हैं और अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं।
अभी Bad Newz एन्जॉय कीजिए, जब गुड…
दरअसल, कुछ समय पहले विकी कौशल की फिल्म Bad Newz रिलीज हुई थी। इस दौरान उनसे कटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया गया। विकी ने कहा था, “हमें यह गुड न्यूज़ आपके साथ शेयर कर खुशी होगी, पर फिलहाल इसमें कोई सच्चाई नहीं है। अभी Bad Newz एन्जॉय कीजिए, जब गुड न्यूज़ आएगी, जरूर शेयर करेंगे।” यह बयान कुछ महीने पहले का है।
कब शादी के बंधन में बंधे?
बता दें कि कटरीना कैफ और विकी कौशल ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। यह शादी राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल थे। अगर प्रेग्नेंसी की खबर सच साबित होती है, तो शादी के चार साल बाद दोनों के घर नन्हा मेहमान आएगा।





