back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शेयर की खुशख़बरी, जल्दी बनने वाले हैं माता-पिता

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल चार साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं, कैटरीना प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं। अक्टूबर 2025 में उनका नन्हा मेहमान घर आएगा, जिससे फैंस और सेलेब्स खुशी से झूम उठे है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आखिरकार अपनी पहली प्रेग्नेंसी की खबर पर मुहर लगा दी है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए दोनों ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए इस बड़ी खबर की घोषणा की। कैटरीना और विक्की ने एक प्यारी सी पोस्ट में लिखा, खुशी और आभार से भरे दिलों के साथ, अपने जीवन के सबसे सुंदर अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही बधाईयों का तांता लग गया है।

तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं कैटरीना, अक्टूबर में गूंजेगी किलकारी!

सूत्रों की मानें तो कैटरीना कैफ इस समय प्रेग्नेंसी के तीसरे ट्राइमेस्टर में हैं और अक्टूबर 2025 तक नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारी पूरी हो सकती है। इससे पहले कैटरीना के पब्लिक इवेंट्स से दूरी और विक्की कौशल का अकेले नजर आना भी अटकलों को हवा दे रहा था।

फिल्मों से बनाई दूरी, परिवार भी पहुंचा मुंबई

कैटरीना ने अपनी आखिरी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ (2024) के बाद कोई नई प्रोजेक्ट साइन नहीं की है। वहीं, 22 सितंबर को उनकी बहन इसाबेल कैफ और बड़े भाई को मुंबई में देखा गया, जिससे यह कयास और पक्के हो गए कि घर में जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है।

सेलेब्स ने दी बधाई, सोशल मीडिया पर मचा जश्न

जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस जोड़े को दिल खोलकर बधाई दी। जोया अख्तर, सोनम कपूर, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर और रिया कपूर ने कमेंट कर अपने प्यार और शुभकामनाएं भेजीं।

2019 में हुई थी पहली मुलाकात, 2021 में रचाई शादी

बता दें, कैटरीना और विक्की की पहली मुलाकात 2019 में एक फिल्म अवॉर्ड शो में हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ीं और 2020 में डेटिंग की खबरें सामने आईं। दिसंबर 2021 में दोनों ने राजस्थान के सिक्स सेंसेज़ फोर्ट बरवाड़ा में भव्य समारोह के साथ सात फेरे लिए। अब शादी के चार साल बाद यह जोड़ी एक नई जिम्मेदारी के लिए तैयार है। फैंस भी इस खबर से गदगद हैं और अब सभी की निगाहें नन्हे मेहमान की पहली झलक पर टिकी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...