back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉलीवुड में खुशियों की खबर! कैटरीना कैफ बनीं मां, विक्की कौशल के घर गूंजी किलकारिया

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। कपल के घर खुशियों की किलकारियां गूंजी हैं। विक्की ने इस गुड न्यूज को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा किया।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बन गए हैं। कपल के घर खुशियों की किलकारियां गूंजी हैं और परिवार में नन्हे मेहमान के स्वागत की खुशी छाई हुई है।

42 साल की उम्र में कैटरीना कैफ ने एक बेटे को जन्म दिया है। विक्की कौशल ने इस खुशखबरी को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा किया।

View this post on Instagram

इंस्टाग्राम पर विक्की कौशल ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “हमारी खुशियों का बंडल आ गया है। अपार प्रेम और आशीर्वाद के साथ, हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं। 7 नवंबर, 2025… कैटरीना और विक्की।”

कैटरीना कैफ अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में थीं। सितंबर में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को बताया था कि कैटरीना जल्द ही मां बनने वाली हैं। 

इस खबर के बाद से ही कपल चर्चा में है, और उनके चहेते फैंस नए मेहमान की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खुद कैटरीना भी इस खास पल के लिए उत्साहित थी।

सोशल मीडिया पर कपल की बधाइयों की झड़ी 

अपने फेवरेट कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के पेरेंट्स बनने की खबर मिलते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों की झड़ी लगा रहे हैं। अक्टूबर की शुरुआत में विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने भी इस खुशखबरी पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बताया कि परिवार में हर कोई बहुत खुश है और साथ ही थोड़े नर्वस भी हैं, क्योंकि नया सदस्य जल्द ही परिवार में शामिल होने वाला है।

कब हुई थी कपल की शादी?

बता दें कि, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा इंस्टाग्राम पर ब्लैक-एंड-व्हाइट पोलरॉइड तस्वीर शेयर करके की थी। कपल ने साल 2021 में राजस्थान में परिवार की मौजूदगी में शाही अंदाज में शादी की थी। शादी के चार साल बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर खुशियों ने दस्तक दी है। यह कपल का पहला बच्चा है, और पिता विक्की कौशल इस नए सफर को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...