back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

करीना कपूर ने शेयर किया योग वीडियो

नई दिल्ली , 10 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हमेशा हर काम को बहुत ही बेहतरीन तरीके से करती हैं। ये बात किसी से छुपी नही है कि उनकी खूबसूरती और फिटनेस का राज योग है। हम स्टार के सोशल मीडिया के जरिए उनकी रूटीन लाइफ के बारे में जान सकते हैं। करीना कपूर खान प्यूमा ब्रांड के साथ जुड़ी हुई हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक योग वीडियो फिल्म शूट की। वीडियो में करीना लिफ्ट से लेकर पार्किं ग तक, सभी जगह योग करती नजर आ रही हैं। लॉन्चिंग इवेंट में करीना कपूर ने कहा, प्यूमा के लिए शूट किया गया वीडियो बेहद खास है। वीडियो के जरिए फैंस जान पाएंगे कि योग मेरे जीवन में कितना महत्व रखता हैं। मैं खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग करती हूं। करीना ने आगे कहा, प्यूमा में योग से जुड़े कपड़ो का कलेक्शन बेहद शानदार है। यह न सिर्फ आरामदायक है, बल्कि स्टाइलिश भी है। आप प्यूमा के योगा आउटफिट को दोस्तों के साथ या परिवार के साथ कहीं भी पहन सकते हैं। प्यूमा की मार्केटिंग हेड श्रिया सचदेव ने कहा है, करीना कपूर खान को योग काफी पसंद है। एक्ट्रेस का योग वीडियो बेहतरीन तरीके से शूट किया है। उन्होंने आगे कहा, प्यूमा के योग आउटफिट्स कलेक्शन बेहद शानदार हैं। जिन्हें पहनने के बाद आपको कंफर्ट महसूस होगा। प्यूमा कंपनी का दावा है कि इस बार आउटफिट्स कलेक्शन बेहद स्टाइलिश है। जिन्हें आप कहीं भी पहनकर जा सकते हैं। लोगों के लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए इन आउटफिट्स को डिजाइन किया गया है। –आईएन्एनएस पीटी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵