back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोल्ड प्ले कॉन्सर्ट की टिकट की इतनी मारामारी कि करण जौहर को भी नहीं मिला मौका

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की टिकट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। टिकट को लेकर इतनी बड़ी धांधली चल रही है कि करण जौहर को भी कॉन्सर्ट ज्वाइन करने का मौका नहीं मिल पाया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। इंटरनेशनल बैंड कोल्डप्ले का लाइव शो 18 और 19 जनवरी को मुंबई के DY Patil Stadium में होने वाला है। इस कॉन्सर्ट की टिकट को लेकर धांधली शुरू हो गई है। चंद पैसों में मिलने वाले इस टिकट के लिए लोग लाखों की डिमांड कर रहे हैं। ऐसा ही Punjabi Singer Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट टिकट के साथ भी हुआ था। जब सारी टिकट कुछ सेकंड में ही सेल हो गई थी और बाद में इन्हें रीसेल करके ऊंचे दामों पर बेचा जाने लगा। कंसर्ट के टिकट को लेकर यह जानकारी सामने आ रही है कि जिन लोगों को यह टिकट मिल गई है वह इसे रीसेल करके लाखों की कीमत पर बेच रहे हैं। 

करण जौहर को भी नहीं मिला टिकट 

सोशल मीडिया पर कोल्डप्ले ट्रेंड कर रहा है। Film Maker Karan Johar ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम की स्टोरी पर टिकट को लेकर रिएक्शन दिया है। निर्माता ने लिखा, ‘मुझे मिनी कैली बहुत पसंद है। आपको जो चाहिए होता है वो हमेशा नहीं मिलता, लॉट्स ऑफ लव।’

महंगे दाम पर बिक रहे हैं टिकट

कोल्डप्ले शो की टिकट 4,000 से लेकर 7.7 लाख की कीमत तक मिल रहा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस बात का दावा कर रहे हैं कि 12,500 की टिकट को रिसेल करके 1.21 लाख में बेचा जा रहा है। कोल्डप्ले फैंस टिकट न मिलने की वजह से निराश हैं।

सालों बाद कोल्डप्ले मुंबई में करेगा इवेंट

साल 2016 में गोल्ड प्ले बैंड मुंबई में परफॉर्म कर चुका है। इस कॉन्सर्ट को देखने के लिए कई सिलेब्रिटीज भी मौजूद रहे। करीब 9 साल बाद Coldplay Concert मुंबई में होने वाला है। इसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 22 सितंबर की रात से Ticket Booking शुरू हुई थी। इन टिकट्स को खरीदने के लिए एक साथ तीन करोड़ लोगों ने लॉगिन किया जिसकी वजह से सर्वर ठप्प हो गया। साइट क्रैश होने की वजह से अब एक समय में केवल चार टिकट निकाली जा सकती है, इसकी लिमिट पहले 8 थी। 

क्या है कोल्डप्ले ?

सोशल मीडिया पर कोल्ड प्ले जमकर ट्रेंड कर रहा है। कुछ लोगों को कोल्ड प्ले क्या है इस बारे में पता नहीं है। बता दें कि, यह एक ब्रिटिश बैंड है जिसमें 5 मेंबर्स क्रिस मार्टिन, जॉनी बकलैंड, गाय बैरीमेन, विल चैम्पियन और फिल हार्वे है। इस बैंड की शुरुआत 1997 में हुई थी तब इसे बिग फैन नोज और स्टारफिश नाम से जाना जाता था। इस बैंड ग्रुप में मेन सिंगर Chris Martin और पियानिस्ट जॉनी हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Border 2: 10 दिनों में भी बरकरार है सनी देओल की फिल्म का जादू, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर Border 2 ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹22.5 करोड़...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...