back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिलजीत दोसांझ के फैंस हो जाएं सावधान, कॉन्सर्ट के टिकट फ्रॉड को लेकर दिल्ली पुलिस ने दी चेतावनी

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली पुलिस ने कॉन्सर्ट को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है जो सिंगर के फैंस के लिए जरूरी सूचना है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। इस बार भी सिंगर के कॉन्सर्ट की खूब चर्चा हो रही है। 26 अक्टूबर को दिल्ली के Jawaharlal Nehru Stadium में दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट होने वाला है। इस कॉन्सर्ट के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं और वह टिकट के लिए कितनी भी कीमत देने को तैयार है। वहीं, फैंस का यह क्रेज दिल्ली पुलिस की टेंशन बन गई है। हाल ही में Delhi Police ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की टिकट को लेकर उनके फैंस के लिए जरूरी चेतावनी दी है। 

View this post on Instagram

दिल्ली पुलिस का क्रिएटिव अंदाज 

दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए एक चेतावनी पोस्ट शेयर किया है जिसे काफी क्रिएटिव अंदाज में लिखा है। अवेयरनेस बढ़ाने का दिल्ली पुलिस का यह अंदाज सिंगर के Concert की तरह ही एंटरटेनिंग है। दिल्ली पुलिस ने एक भीड़ की वीडियो शेयर की है और लिखा है, ‘गाना सुनने के चक्कर में टिकट के लिए गलत लिंक पर पैसे पुसे देकर अपना बैंड न बाजवा लेना।’ इसके बाद वीडियो में लिखा आता है, ‘लिंक वेरीफाई करना, दिल्ली पुलिस केयर्स।’

60 सेकंड में बुक हो गए टिकट

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की टिकट 60 सेकंड में ही बुक हो चुकी है। इन सभी टिकटों की कीमत आसमान छू रही है। Singer Diljit Dosanjh के कई फैंस को टिकट बिक जाने की वजह से निराश होना पड़ रहा है। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने चेतावनी जारी की है और टिकट को लेकर होने वाले फ्रॉड से फैंस को सचेत किया है।

ब्लैक में बेचे जा रहे हैं कॉन्सर्ट के टिकट 

दिलजीत दोसांझ की मैनेजर सोनाली सिंह ने शो ‘कनेक्ट सीने’ में बातचीत के दौरान टिकट प्राइज का खुलासा किया है। उन्होंने कहा, ‘अमेरिका में 54 से 46 लाख में की टिकट प्राइस है जिसे फैंस खरीद रहे हैं।’ वहीं, Social Media पर यूजर्स यह दावा कर रहे हैं कि टिकट्स इससे भी ज्यादा महंगी मिल रही है। सभी टिकट को खरीद कर ब्लैक में ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा है।

दिल्ली पुलिस की पोस्ट पर फैंस का कॉमेंट 

दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के फैंस को सावधान करने के लिए पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी एक बड़े Fraud से बच सकते हैं। हालांकि, दिल्ली पुलिस के पोस्ट पर सिंगर के फैंस ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा है, दिल्ली पुलिस सबसे आगे है। दूसरे यूज़र ने लिखा, वाह यह बढ़िया जानकारी है। तीसरे यूज़र ने लिखा, इस पैसे को बचाकर चालान भर देंगे। अन्य यूजर्स भी दिल्ली पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि, सिंगर दिलजीत दोसांझ का ऐसा कॉन्सर्ट इंडिया में बहुत समय बाद हो रहा है जिसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...