नई दिल्ली, रफ्तार। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ एक अजीब हादसा हुआ एक्ट्रेस जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची तो सीआईएसफ महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद से ही ये खबर आपकी तरह फैल रही है सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कंगना रनौत ने पूरी घटना के बारे में बताया है। महिला जवान में वजह भी बताई है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया दरअसल किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत के बयान से नाखुश महिला ने इसी वजह से उन्हें थप्पड़ मारा। बता दें कि, अब इस मामले में अभिनेत्री की बहन रंगोली की प्रतिक्रिया सामने आई है।
रंगोली का रिएक्शन
कंगना रनौत की बहन रंगोली ने सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना की प्रतिक्रिया दी है और अपना गुस्सा जाहिर किया है। रंगोली ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, “बस यही औकात है तुम लोगों की लेकिन मेरी बहन की रीढ़ की हड्डी बहुत मजबूत है वह स्टील की बनी हुई है। वह अपने लेवल पर सिचुएशन को हैंडल कर लेगी लेकिन तेरा क्या होगा पंजाब। किसानों का आंदोलन खालिस्तानियों का अड्डा है और यह बात भी साबित हो चुकी है कि सिक्योरिटी की बहुत बड़ी गलती है। ऐसा नहीं होना चाहिए था हम सभी को इसके खिलाफ आवाज उठाना होगा।”
सीआईएसफ महिला जवान ने कहीं ये बात
इस घटना के बाद से ही सीआईएसएफ महिला जवान का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है उसने कहा है कि, कंगना रनौत ने बयान दिया था कि 100 रुपए में महिलाएं आंदोलन पर बैठी है, उस समय मेरी मां भी उस आंदोलन में जाती थी। इस तरह से देखा जाए तो महिला जवान में कंगन के बयान से आहत होकर उन पर अटैक किया। इतना ही नहीं इस महिला जवान का नाम कुलविंदर कौर है और उनकी शादी भी हो चुकी है और दो बच्चे भी हैं। फिलहाल, अभी महिला कांस्टेबल के खिलाफ जांच जारी है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





