नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कंगना रनौत अक्सर अपने बेबाकी अंदाज से सुर्खियों में छा जाती हैं। वहीं अब हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसी की तारीफ की इसके साथ ही एक्ट्रेस ने स्किन टोन को लेकर ट्रोल करने वालों को काफी कुछ बोलते हुए बॉलीवुड पर भी निशाना साध दिया है।
कंगना रनौत ने बोलीवूड पर कसा तंज
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “ये मोनालिसा जो आज अपने रंग और खूबसूरती के कारण वायरल हो रही है।लेकिन कुछ लोग फोटोज और वीडियो इंटरव्यू के लिए इसे परेशान कर रहे हैं। लेकिन मैं सोच रही हूं क्या ग्लैमर की दुनिया में अब भी सांवली इंडियन रंगत वाली महिलाएं हैं? क्या लोग यंग एक्ट्रेसेस की उसी तरह सराहना कर रहे हैं, जैसे उन्होंने अनु अग्रवाल, काजोल, बिपाशा, दीपिका या रानी मुखर्जी की की थी? सभी एक्ट्रेसेस गोरी महिला की तरह गोरी क्यों दिखती हैं, यहां तक कि वे भी जो अपने शुरुआती दिनों में सांवली थीं? क्या यह लेजर उपचार और ग्लूटाथियोन इंजेक्शन के अत्यधिक उपयोग के कारण है?”
47e7fc6f978b1f4f09439490da019793-Kangana praises Maha Kumbh’s viral star Monalisa.jpeg
इस कारण फेमस हुई थी मोनालिसा
आप बता दें कि मोनालिसा 16 साल की इंदौर की फूल माला बेचने वाली लड़की हैं, जो महाकुंभ 2025 में अपने लुक्स के कारण ओवरनाइट सेंसेशन बन गईं। हर तरफ बस मोनालिसा के वीडियो के चर्चे होने लगे। वहीं इस दौरान पुरुषों द्वारा उनका उत्पीड़न किया जाने लगा, जिसके कारण उनके परिवार ने उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें घर भेज दिया।हालांकि अब वह यूट्यूब के जरिए सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वो महाकुंभ में अपनी स्माइल और आंखों की वजह से वो फेमस हुईं थी।
मोनालिसा की पहली फिल्म
महाकुंभ में वायरल होने वाली मोनालिसा के हाथ अब फिल्म भी लग गई हैं। और मोनालिसा बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए बिलकुल तैयार है।आपको बता दें कि, फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ के लिए राइटर-डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को साइन कर लिया है। मणिपुर में हुई खौफनाक घटना पर बनने वाली इस फिल्म में मोनालिसा अहम रोल मे मोनालिसा अहम रोल में दिखेंगी। डायरेक्टर मनोज मिश्रा ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले स्थित महेश्वर में मोनालिसा के घर जाकर उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए कास्ट किया है। दोनों की साथ में फोटो भी सामने आई है। जो सोशलमीडिया पर वायरल भी हो रही है। बता दें की इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल या मई से शुरू रिपोट्स के अनुसार इस फिल्म का बजट 20 करोड़ तक बताय जरा रहा है। सनोज मिश्रा जाने माने डायरेक्टर हैं। उन्होंने इससे पहले ‘राम जन्मभूमि’, ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’, काशी टू कश्मीर’ जैसी फिल्में बनाई हैं।





