back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंगना रनौत का पुराना बयान हुआ वायरल, विल स्मिथ के थप्पड़ कांड पर बोली ये बात

सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ जब से चंडीगढ़ में थप्पड़ कांड का हादसा हुआ है तब से एक्ट्रेस चर्चा में है। इस समय उनका पुराना बयान वायरल हो रहा है जो उन्होंने विल स्मिथ के थप्पड़ कांड पर दिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार। कंगना रनौत का थप्पड़ कांड मामला दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहा है जब से यह मामला सामने आया है तब से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा हो रही है मीम भी बनाए जा रहे हैं। इस दौरान कंगना रनौत का एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने विल स्मिथ के थप्पड़ कांड पर उनके साथ दिया था। बता दें कि, विल स्मिथ वाले थप्पड़ मामले मेंफैंस का गुस्सा फूट रहा है।

स्मिथ ने क्यों मारा था थप्पड़

साल 2022 में हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ ने एक अवॉर्ड फंक्शन में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा था। वहीं, कंगना इस मामले में बिल की इस हरकत को सपोर्ट करती हुई नजर आई। विल ने क्रिस रॉक को इसलिए थप्पड़ मारा था क्योंकि उन्होंने स्टेज पर मजाक में उनकी वाइफ पर कमेंट कर दिया था जिसके बाद उन्होंने अकादमी में माफी भी मांगी थी।

सपोर्ट में कंगना ने कही थी ये बात

विल स्मिथ के थप्पड़ कांड मामले में लोगों ने कई तरह की बातें कही थी जिसमें कंगना रनौत की शामिल थी। एक्ट्रेस नेम अपने पोस्ट के जरिए कहा था कि, अगर बिल की जगह होती तो वह भी यही कदम उठाती। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा है कि, अगर कोई बेवकूफ मेरी मां या बहन की बीमारी का इस्तेमाल मूर्खों को हंसाने के लिए करता है तो मैं उसे विल स्मिथ की तरह थप्पड़ मार दूंगी।

इस एक्ट्रेस से हुई कंगना की तुलना

कंगना रनौत के थप्पड़ कांड के बीच विल स्मिथ का थप्पड़ कांड भी चर्चा में शामिल हो चुका है। कल यूजर ऐसे हैं जिन्होंने कमेंट करके कंगना रनौत की तुलना राखी सावंत से कर दी है। एक यूजर ने कहा है कि, अगर कंगना ने थप्पड़ मारने पर मिले स्मिथ का साथ दिया था तो सीआईएसफ कांस्टेबल भी अपनी जगह सही है उसे कंगना को और चांटे करने चाहिए थे। कंगना रनौत राखी सावंत की एडवांस वर्जन है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कैथरीन ओ’हारा के निधन पर बॉलीवुड में शोक, करीना, आलिया और इलियाना ने दी भावुक श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हॉलीवुड की दिग्गज और एमी अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री कैथरीन ओ’हारा के निधन से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों में शोक की लहर...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...