back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंगना नहीं रही इंडस्ट्री में अकेली, सलमान ने शेयर किया धाकड़ का ट्रेलर

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस) बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म धाकड़ का ट्रेलर शेयर किया, जिसके बाद अभिनेत्री ने वांटेड स्टार के प्रति आभार व्यक्त किया। अपने इंस्टाग्राम पर सलमान ने धाकड़ का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा था, धाकड़ टीम को मेरी शुभकामनाए, उन्होंने कंगना और उनके को-स्टार अर्जुन रामपाल को टैग किया। सलमान के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, कंगना ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में सलमान के ट्रेलर पोस्ट को साझा किया। कंगना ने इंस्टाग्राम के स्टोरी में लिखा- धन्यवाद मेरे दबंग हीरो हार्ट ऑफ गोल्ड। मैं फिर कभी नहीं कहूंगी कि मैं इस इंडस्ट्री में अकेली हूं, पूरी धाकड़ टीम की तरफ से धन्यवाद। साथ ही कंगना ने बताया की- हाल ही में बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भी धाकड़ का गाना शीज ऑन फायर शेयर किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। उसी पर प्रतिक्रिया देते हुए, कंगना ने एक यूट्यूब चैनल से कहा- उन्हें यह थोड़ा अजीब लगता है कि मिस्टर बच्चन जैसे उंचे कद का एक स्टार ऐसा क्यों करेगा। –आईएएनएस पीजेएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵