back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘जिंदगी इम्तिहान लेती है’ के सिंगर Kamlesh Avasthi का निधन, राज कपूर ने कहा था दूसरा मुकेश

गायक कमलेश अवस्थी का 28 मार्च को अहमदाबाद स्थित उनके आवास में निधन हो गया। वह पिछले एक महीने से कोमा में थे। गायक के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मशहूर गायक कमलेश अवस्थी का निधन हो गया है। वह एक महीने से कोमा में थे। कमलेश अवस्थी ने ‘तेरा साथ है तो’, ‘जिंदगी इम्तिहान लेती है’ जैसे बेहतरीन गीत भारतीय संगीत जगत को दिए हैं।

कमलेश अवस्थी का करियर

कमलेश अवस्थी का जन्म 1945 में सावरकुंडला गुजरात में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई एम.एससी., पीएच.डी. भावनगर विश्वविद्यालय से पूरी की। उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत कला गुरु भरभाई पंड्या के मार्गदर्शन में भावनगर से की। संगीत के क्षेत्र में उन्होंने अपना पहला एल्बम ‘ट्रिब्यूट टू मुकेश’ निकाला। कमलेश अवस्थी ने हिंदी और गुजराती फिल्मों के लिए गाने गाए है।

राज कपूर की आखिरी फिल्म में गया था गाना

कमलेश अवस्थी आठ हिंदी फिल्मों और कई गुजराती फिल्मों में गाने गाकर लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए। उन्होंने राज कपूर की आखिरी फिल्म ‘गोपीचंद जासूस’ में बैकग्राउंड सिंगर के तौर पर गाना गाया था। राज कपूर ने तब कहा था कि देश को मुकेश वापस मिल गया है। राज कपूर द्वारा उनकी प्रशंसा किये जाने के बाद से उन्हें वॉइस ऑफ मुकेश के रूप में पहचान मिली। गुजराती गायन के क्षेत्र में उनकी बड़ी प्रतिष्ठा थी। कमलेश अवस्थी ने कई गाने गाए थे। उन्होंने स्टेज शो भी किये। कमलेश अवस्थी के ये मशहूर गाने आज भी किए जाते हैं याद ‘जिंदगी इम्तिहान लेती है’, ‘दुनिया बनाने वाले’, ‘तेरा साथ है तो’, ‘दिल दीवाना तेरा’, ‘दुनिया वालों से दूर’

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

इस प्रकार श्रेया घोषाल को मिला था पहला बड़ा ब्रेक, संजय लीला भंसाली ने बदल दी किस्मत

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गायिका श्रेया घोषाल ने अब तक एक से बढ़कर एक गाने गा कर फैंस को अपना दीवाना बना ली हैं।...
spot_img

Latest Stories

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...