नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। लगातार कई दिनों से इस फिल्म के बारे में अपडेट आ रही है। तो वहीं कुछ दिन पहले ही इसका प्रीमियर भी रखा गया था जहां कहीं सेलेब्स आए। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में आज यानी 27 जून को रिलीज हो गई है। अब सोशल मीडिया पर इसके रिव्यू भी आना शुरू हो गए हैं तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।
एक यूजर ने लिखा, माँ एक आकर्षक और गहन हॉरर थ्रिलर है जो पौराणिक कथाओं, हॉरर और रहस्य को स्मार्ट और शक्तिशाली तरीके से मिश्रित करती है। फिल्म अप्रत्याशित मोड़ और उतार-चढ़ाव से भरी हुई है। दूसरे ने लिखा, काजोल ने एक पौराणिक हॉरर में चौंका दिया है, जिसमें भावनाओं को भयानक दृश्यों के साथ मिलाया गया है। पहला भाग धीमा है, लेकिन भावनात्मक जोरदार है। इस प्रकार के कई रिव्यू सामने आ रहे हैं।
हॉरर फिल्म में नजर आ रही हैं एक्ट्रेस
काजल पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आ रही है उनकी यह हॉरर फिल्म काफी अलग है इसमें एक्ट्रेस ने एक अलग किरदार निभाया है जो की फिल्म और उसके ट्रेलर में दिखाया गया था जिसे देखकर फैंस काफी उत्सुक हो गए थे इस फिल्म को देखने के लिए तो वहीं अब यह फिल्म रिलीज भी हो गई है।
फिल्म में कई सीन आपको यह सोचने में मजबूर कर सकते है कि ऐसा कैसे हो सकता है? 2 घंटे 13 मिनट की यह फिल्म में हॉरर के साथ – साथ कई सामाजिक चीजों को उजागर करेगी। बुराई पर अच्छाई की जीतऔर भक्ति में शक्ति है यह फिल्म इन सब चीजों के लिए ऑडियंस से खास अपील करती है। हालांकि अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि यह फिल्म आने वाले समय में कितना कलेक्शन करती है।




