back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काजोल की फिल्म ‘मां’ की रखी गई स्पेशल स्क्रीनिंग, बेटे के साथ नजर आईं एक्ट्रेस

काजोल की हॉरर फिल्म मां इस समय काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म में काजोल ने एक अलग किरदार निभाया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। काजोल इस समय अपनी नई फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। तो वहीं हर तरफ उनकी ही फिल्म मां की चर्चा हो रहे हैं। सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को ऑडियंस को दिखाने से पहले मेकर्स ने फिल्म स्टार्स को दिखाने का फैसला लिया। इस मौके पर बीते दिन ‘मां’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े फिल्मी सितारे शामिल हुए। तो वहीं ऐक्ट्रेस अपने बेटे युग के साथ नजर आईं।

स्पेशल स्क्रीनिंग पर शामिल हुए ये सेलेब्स 

काजोल की अपकमिंग फिल्म ‘मां’ के प्रीमियर पर मेकर्स ने मुंबई के जुहू में एक स्क्रीनिंग रखी थी। ये स्टार-स्टडेड समारोह था, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। यही नहीं बॉलीवुड स्टार्स ने कजोल की फिल्म देखी। इस इवेंट का रोनित रॉय हिस्सा बने वह अपनी फैमिली के साथ इस इवेंट में नजर आए। 

इवेंट में दिखें रकुल प्रीत और जैकी भगनानी

मां फिल्म के स्पेशल स्क्रीनिंग पर रकुल प्रीत सिंह और उनके पति जैकी भगनानी भी नजर आए। इस दौरान दोनों की काफी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ कर चलते हुए दिखाई दिए कपल को देखकर उनके फैंस काफी खुश हो गए। 

इस इवेंट में मृणाल ठाकुर भी नजर आईं। एक्ट्रेस काफी ज्यादा खूबसूरत और ग्लैमरस लुक दे रही थी। इस इवेंट के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर का आउटफिट चुना था और अपने बालों को करली लुक दिया था तो उनकी खूबसूरती में चार चांद लग रहा था। 

बेटे युग के साथ नजर आईं काजल 

काजोल को अपने बेटे युग के साथ देखा जा सकता है। दोनों मां-बेटे पैपराजी को पोज दे रहे हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने ऑफ व्हाइट गोल्डन लेयर साड़ी पहनी। वहीं युग डेनिम जींस और शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दे काजोल की फिल्म मां 27 जून को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है यह एक हॉरर फिल्म है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kajol Birthday: रंग-रूप को लेकर किया गया ट्रोल, कहते थे डार्क और मोटी, जानिए अभिनेत्री का बॉलीवुड सफर

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री काजोल आज यानी 5 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रही हैं। काजोल दशकों से...
spot_img

Latest Stories

Jackky Bhagnani से Shubman Gill ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जान कर रहा जाएंगे हैरान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। क्रिकेटर शुभमन गिल ने मुंबई के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵