नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर 18 अगस्त को ‘वॉर 2’ के दूसरे शेड्यूल को पूरा करने के लिए मुंबई आएंगे। बता दें कि, एक्टर एक बहुत बड़े एक्शन सीक्वेंस को शूट करेंगे। जूनियर एनटीआर को निर्देशक अयान फिल्म में खास भूमिका में पेश करने वाले हैं जिसे कभी नहीं देखा गया। एनटीआर जूनियर किसी भी किरदार में जान डालने का काम करते हैं। एक्टर एक बहुत बड़े अखिल भारतीय सुपरस्टार हैं।
18 अगस्त को होगा कार्यक्रम
फिल्म के निर्देशक अयान यह अच्छी तरह से जानते हैं कि जूनियर एनटीआर को खास भूमिका में पेश करने का मतलब है कि दर्शकों को खुश करना। थिएटर तक दर्शकों की भीड़ जुटाना के लिए अयान हर एक मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इतना ही नहीं एनटीआर जूनियर का 18 अगस्त को मुंबई में एक बहुत बड़ा कार्यक्रम होने वाला है। इस कार्यक्रम में क्या होने वाला है इसके बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है, जो लोग इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं उन्हें भी किसी बात को लीक ना करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म
फिल्म ‘वॉर 2’ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इसके अलावा स्पाई यूनिवर्स की कई फिल्में जैसे एक था टाइगर, टाइगर ज़िंदा है, टाइगर 3, वॉर और पठान कई फिल्में रिलीज की जा चुकी है। स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ है।
सुपर हिट रही थी फिल्म वॉर
साल 20219 में ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ सुपरहिट रही जिसके बाद अब जल्द ही ‘वॉर 2’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रितिक रोशन मेजर कबीर धालीवाल की मुख्य भूमिका में थे, जो एक रॉ एजेंट थे। वहीं, एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ डबल रोल की भूमिका निभा रहे थे।
कैमियो में नजर आएंगी आलिया भट्ट
फिल्म वॉर 2 में जूनियर एनटीआर और रितिक रोशन रॉ एजेंट की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा कियारा आडवाणी भी अपनी मुख्य भूमिका में रहेंगी। एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ भी दमदार एक्शन करते नजर आएंगे। वहीं, आलिया भट्ट कैमियो रोल में नजर आने वाली हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





