back to top
22.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेनिफर-बेन एफ्लेक ने अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की

लॉस एंजिल्स, 25 जुलाई (आईएएनएस)। तमाम अफवाहों पर विराम लगाते हुए, गायिका-अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने अपने जन्मदिन पर हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक के साथ अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। लोपेज ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में, लोपेज और एफलेक को किस करते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 52, यह क्या हो रहा है। फोटो पर अब तक 5.2 मिलियन लाइक्स आ चुके हैं। 52 साल की उम्र में भी लोपेज अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में हर इंच खूबसूरत दिखती हैं। वह लाल और पीले रंग की छोटी बिकनी में पीले रंग के कवर अप और स्ट्रॉ हैट के साथ अपनी परफेक्ट ऑवरग्लास बॉडी को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। 2001 के अंत में गिगली के सेट पर मुलाकात के बाद, लोपेज का 2002 के मध्य से 2004 के प्रारंभ तक अफ्लेक के साथ संबंध था। 2004 में वे अलग हो गए थे। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Travel Tips: पार्टनर को दें सरप्राइज, लेकर जाएं इन जगहों पर मिलेगा सुकून

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵