नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर सबका मनोरंजन करने अजय देवगन इस आगामी फिल्म में जस्सी की भूमिका में फिर से नज़र आएंगे। टीज़र में राबिया के रूप में मृणाल ठाकुर सहित कई स्टार कास्ट नज़र आ रही है। एक्शन, कॉमेडी, रोमांस का मिश्रण इस फिल्म में मुकुल देव भी नज़र आएंगे। जो रिलीज के लिए तैयार है ।आइए जानते है कब रिलीज होगी ये फिल्म।
एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ को लेकर चारों सोशलमीडिया में हर तरफ धूम मची हुई है। जिसका टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर और नीरू बाजवा अहम किरदार में दिखेंगी। 13 साल के लंबे इंतजार के बाद इस फिल्म की कहानी आगे बढ़ने वाली है।
टीजर में क्या है
बता दें कि, इस बार सामने आए टीजर में मेकर्स ने फिल्म के सभी प्रमुख कलाकारों की झलक दिखा दिया है। जिसमें एक विदेशी शादी के चक्कर में जस्सी यानी अजय देवगन को फंसा दिखाया गया है। और यही से शुरु होती है सारी कहानी जिसमें 49 सेकंड के फिल्म टीजर में मृणाल ठाकुर उनकी प्रेमिका राबिया दिवंगत अभिनेता मुकुल देव जिन्होंने फिल्म में टोनी का किरदार निभाया है। इसका टीजर शेयर करते हुए अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “सरदार की एंट्री का काउंटडाउन आज से शुरू। सरदार एंड कंपनी के पागलपन में आपका स्वागत है।
जों आनेवाले 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाऐगी। इस टीजर को देखकर ये साफ हो गया है कि,ये फिल्म एक्शन, कॉमेडी और रोमांच से भरपूर होने वाली है। जिसमें इस बार जस्सी रंधावा पंजाब ही नहीं बल्कि विदेशों में धमाल मचाता हुआ नजर आएगा। इसमें पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा बॉलीवुड में एंट्री मारने जा रही है। इस फिल्म का डायरेक्शन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। इस फिल्म में एल्विश यादव भी आऐगें नजर ।





