नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 78वें कान फिल्म फेस्टिवल का आयोजन इस समय काफी चर्चा में बना हुआ है। लगातार बॉलीवुड, हॉलीवुड के सितारे वहां पहुंच रहे हैं और अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं । इसके अलावा कई फिल्में भी इस आयोजन का हिस्सा बन रही है। अब तक इस आयोजन में,जैकलीन फर्नांडिस,नितांशी गोयल, उर्वशी रौतेला,अनुपम खेर और आस्था गिल जैसे कई सितारे नजर आ चुके हैं। तो वही जहान्वी कपूर भी अपने डेब्यू के लिए तैयार हैं। अब एयरपोर्ट से उनका पहला लुक सामने आया है।
कान में डेब्यू करेंगी जाह्नवी कपूर
आज की सुबह ही जान्हवी कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जब वह कान 2025 में अपने डेब्यू के लिए रवाना हो रही थीं। अपने फिल्मों और एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब एक्ट्रेस13 से 24 मई 2025 तक चलने वाले 78वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी। जहां वह अपनी फिल्म ‘Homebound’ का प्रतिनिधित्व करेंगी।
जहान्वी कपूर का एयरपोर्ट लुक
जहान्वी कपूर का एयरपोर्ट से एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जब वह कान के लिए एयरपोर्ट पहुंचती हैं।एक्ट्रेस को अपनी शानदार लग्जरी गाड़ी से उतरते हुए देखा गया। उनके चेहरे पर एक चमकदार मुस्कान थी, और वह मुंबई एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार की ओर बढ़ रही थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए सेमी-फॉर्मल आउटफिट चुना।उन्होंने एक बर्गंडी जैकेट पहनी थी, काले चश्मे के साथ अपने लुक को पूरा किया और एक महंगी लग्जरी बैग भी कैरी किया। एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपना जादू चलाया है। अब तक एक्ट्रेस की कई फिल्में रिलीज हुई जिसे काफी ज्यादा पसंद किया इसमें मिस्टर एन्ड मिसेज माहि, देवरा: पार्ट 1 भी शामिल है। हालांकि अब उनके फैंस की नजरे उनके आउटफिट पर बनी रहेगी कान में वह कैसा आउटफिट पहनती हैं।





