back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्लडी ब्रदर्स में नजर आएंगे जयदीप अहलावत, जीशान अय्यूब

मुंबई, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता जयदीप अहलावत और जीशान अय्यूब नई वेब सीरीज ब्लडी ब्रदर्स में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। सीरीज के 6 पार्ट है। इसका निर्देशन शाद अली ने किया है और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के सहयोग से अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है, ये मार्च में जी5 पर रिलीज की जाएगी। ब्लडी ब्रदर्स ब्रिटिश मिस्ट्री थ्रिलर गिल्र्ट का भारतीय रूपांतरण है। जी5 इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर मनीष कालरा ने कहा, ब्लडी ब्रदर्स में हमने एक स्टार कास्ट के साथ डार्क कॉमेडी के दायरे की खोज की है। इसमें फोकस शैलियों, कहानियों और अधिक प्रामाणिकता के लिए कई किरदारों के साथ प्रयोग किया गया है। हम इस कंटेंट पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, जो कि अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ हमारी साझेदारी के माध्यम से है, क्योंकि हम भविष्य में सभी शैलियों में ज्यादा अच्छा शीर्षक पेश करने की आशा करते हैं। अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर ने कहा, हमें जी5 के साथ अपने तीसरे सहयोग की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। ब्लडी ब्रदर्स में जयदीप अहलावत और जीशान अय्यूब की शानदार जोड़ी है। ये भाईचारे, प्यार, अपराध और ड्रामा की एक मजेदार ट्विस्टेड कहानी है। निमिषा पांडे, चीफ कंटेंट ऑफिसर, हिंदी ओरिजिनल्स, जी5 ने कहा, जयदीप और जीशान अपने ऑनस्क्रीन किरदार जग्गी और दलजीत के लिए बहुत खुश हैं। मैं समीर, अप्लॉज और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया के साथ इस सीरीज में अप्रत्याशित कथानक ट्विस्ट के साथ साझेदारी करके बेहद खुश हूं। हम दर्शकों के लिए इस कहानी का अनुभव करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। शो में टीना देसाई, श्रुति सेठ, माया अलगा, मुग्धा गोडसे, सतीश कौशिक और जितेंद्र जोशी भी हैं। –आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵