नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में फेमस एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने हाल ही में अपने शुरुआती फिल्म कॅरियर को लेकर एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में कई खुलासे की है। एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी कॅरियर के पहले ही पढ़ाव में कई बार अपमानित और कई चुनौती का सामना कर संघर्ष की एक नए मुकाम हासिल की है। जिस एक्ट्रेसन अपने शब्दों में बयां किया है।
एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी। हालांकि इसके बाद वो बॉलीवुड के कदम रखा और कई फिल्मों में नजर आई। अभिनेत्री ने डॉन, सलाम-ए-इश्क: अ ट्रिब्यूट टू लव और मैंने प्यार क्यों किया जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी जलवा दिखाया।
एक डायरेक्टर ने किय बुरा बर्ताव
हाल ही में एक्ट्रेस ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए है। एक्ट्रेस ने अपने करियर के शुरुआती दिनों का याद कर अपने साथ हुए बेहद बुरा व्यवहार और अपमानित करने को लेकर खुलासा किया है। उन्होने एक इंटरव्यू में बताया कि, जब वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने की कोशिश कर रही थीं तब एक डायरेक्टर ने उन्हें डांटते हुए अपमानित करने की कोशिश की थी।
एक्ट्रेस को सबके सामने सुनाई खरी-खोटी
ईशा ने बताया कि उन्हें बॉलीवुड में एंट्री से पहले वह एक साउथ की फिल्म से अपना करियर शुरू ही किया था। उस दौरान की बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा जब मैं फिल्म के सेट पर होती थी, तो बहुत डांस होता था। आप सभी अच्छे से जानते है कि साउथ के डांस कैसे होते हैं, ये आसान नहीं होते।
फिर अपनी स्कील पर किया काम
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि, लेकिन मेरी पहली फिल्म में, मेरे कोरियोग्राफर ने मुझे सबके सामने डांटते हुए बोला कि ये बॉलीवुड से लड़कियां आती हैं, पता नहीं क्यों ले लेते हैं इन्हें। इन्हें कुछ आता ही नहीं है। हालांकि, इस घटना के बाद ईशा ने अपने आप को एक चैलेंज माना और अपनी डांस स्कील पर काम करना शुरु किया।
मुझे बहुत बुरा और अपमानित महसूस हुआ
उन्होने बताया कि इस वाकया के बाद उन्हें अपमानित महसूस हुआ, फिर वह अपने इस डांस स्कील में सुधार करने की सोची। एक्ट्रेस ने कहा,”उन्होंने मुझे अपमानित किया। मुझे नहीं पता कि उन पर कोई दबाव था या नहीं। उन्होंने कहा कि डांस नहीं आता तो यहां क्यों आई हो? मुझे बहुत बुरा और अपमानित महसूस हुआ।
मैने इसे एक चुनौती के रुप में लिया
एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अपने मेकअप रूम में वापस गई और खूब रोई। लेकिन मैंने इसे एक चुनौती के तौर पर लिया। उस समय मैने सोचा कि अगली बार जब मैं किसी साउथ मूवी में काम करूंगी तो डांस सीखकर आऊंगी। मैं किसी को फिर कभी इस तरह बात नहीं करने दूंगी।”
खल्लास गाने से हुई मशहूर
अपनी बाचतीत में ईशा आगे बताती है कि इस घटना के बाद वह सीधे डांस कोरियोग्राफर सरोज खान के पास गईं और डांस के स्कील सीखने लगी। ताकि कोई दोबारा से उन्हें ऐसा न बोले। खल्लास गर्ल के नाम से मशहूर ईशा ने साल 2002 में कंपनी के चार्टबस्टर गाने खल्लास से स्टारडम हासिल किया। उनकी बोल्ड स्क्रीन प्रेजेंस और डांस मूव्स ने उन्हें रातोंरात फेमस कर दिया।




