नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महेश बाबू अक्सर अपनी फिल्मों और अपने किरदार से छा जाते हैं। लेकिन इस बार वो लॉन्ड्रिंग मामले के कारण चर्चा में आ गए हैं। एक्टर के खिलाफ ED ने नोटिस जारी किया है। ईडी की तरफ से जारी यह नोटिस सुराना ग्रुप द्वारा कथित धोखाधड़ी और साई सूर्या डेवलपर्स मामले में जारी किया गया है। उन पर निवेश को प्रभावित करने का आरोप लगा है। इस मामले में एक्टर से 27 अप्रैल को पूछताथ के लिए पेश होने के लिए कहा गया है।
ये था पूरा मामला
सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 16 अप्रैल2025 को ही हैदराबाद के सुराना ग्रुप और साई सूर्या डेवलपर्स के कई ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी। छापेमारी की उस कार्रवाई में ईडी को सिकंदराबाद के बावली में सुराना इंडस्ट्रीज के एमडी नरेंद्र सुराना के घर बड़ी मात्रा में नकदी प्राप्त हुई है।इन कंपनियों पर बैंकों से बड़ी मात्रा में लोन लेने और सैकड़ो करोड़ की कर चोरी का आरोप है।आपको बता दें कि महेश बाबू को डेवलपर्स से जुड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बने थे। सुराना इंडस्ट्री ने ही महेश बाबू को विज्ञापन भी दिया था इसके लिए उन्होंने काफी ज्यादा फीस जार्च की थी।
इस प्रोजेक्ट के लिए महेश बाबू ने 5.9 करोड़ रुपये की फीस लिया जबकि 3.4 करोड़ रुपये चेक के माध्यम से भुगतान किए गए थे, जबकि बाकी के 2.5 करोड़ रुपये कथित तौर पर कैश दिए गे थे जो अब जांच के दायरे में आ गए हैं। अब एक्टर को किए गए भुगतान के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया है।हालांकि अब ये देखना होगा की क्या इसके कारण महेश बाबू के लिए भी इस मामले में मुश्किल पैदा हो सकती है या नहीं ।
महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म
महेश बाबू ने अब तक कई फिल्मो में काम किया हैं और अपनी एक्टिंग का जादू चलाया हैं। महेश बाबू फिलहाल एसएस राजामौली के साथ अपनी अगली फिल्म पर काम करने में बिजी हैं। रिपोट्स के अनुसार इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा संग नजर आएंगे। फैंस को महेश बाबू की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हैं।





